Advertisement
Advertisement
Advertisement

St lucia

CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस-जॉनसन चार्ल्स ने ठोके तूफानी पचास, 16.3 ओवर में सेंट लूसिया ने जीता मुकाबला
Image Source: CPL Via Getty Images
Advertisement

CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस-जॉनसन चार्ल्स ने ठोके तूफानी पचास, 16.3 ओवर में सेंट लूसिया ने जीता मुकाबला

By Saurabh Sharma September 13, 2024 • 09:54 AM View: 361

CPL 2024: जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर सेंट लूसिया किंग्स ने शुक्रवार (13 सितंबर) को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 5 विकेट से हरा दिया। सात मैच में यह सेंट किट्स की छठी हार है, वहीं सेंट लूसिया की पांच मैच में तीसरी जीत है। चार्ल्स को उनके विजयी अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट किट्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें कप्तान आंद्रे फ्लेचर ने 50 गेंदों में 62 रन (पांच चौके,दो छ्क्के), वहीं राइली रूसो ने 31 गेंदों में 50 रन(एक चौका, पांच छक्के) की पारी खेली। 

Advertisement

Related Cricket News on St lucia