Stubbs angry spidercam: Cricket News & Match Updates
ट्रिस्टन स्टब्स ने दी स्पाइडरकैम को जमकर गालियां, कैमरे की वजह से छूट सकता था हार्दिक पांड्या का कैच
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस को भी हैरान कर दिया। दरअसल, साउथ अफ्रीका के युवा क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स रविवार को मैच के दौरान अपना आपा खोते हुए देखा गया। ये घटना कैमरे में तब कैद हुई जब हार्दिक पांड्या का कैच लेते हुए स्पाइडरकैम ने स्टब्स को थोड़ा परेशान किया और बाद में स्टब्स नाराज़गी में स्पाइडरकैम को गाली देते हुए नजर आए।
ये घटना तब हुई जब हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में एक ऊंचा शॉट खेला और ट्रिस्टन स्टब्स बाउंड्री लाइन पर खड़े कैच का इंतज़ार कर रहे थे। उनके कैच पकड़ने से पहले कैमरा गेंद और उनकी नज़र के बीच आ गया। हालांकि, इसके बावजूद वो कैच पकड़ने में सफल रहे लेकिन कैच पकड़ने के बाद उनकी निराशा देखने लायक थी। वो स्पाइडरकैम को जमकर गालियां देते दिखे। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Stubbs angry spidercam - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago