Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sydney cricket ground

Steve Smith roars back to form at Sydney Cricket Ground
Australia Batsman Steve Smith

स्टीव स्मिथ का Sydney Cricket Ground के साथ 'लव अफेयर' जारी, एक और शतक जड़कर फॉर्म में वापसी

By IANS News January 08, 2021 • 09:47 AM View: 907

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) फॉर्म में लौट आए हैं। स्मिथ ने भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर शतक के साथ अपने 'बैड पैच' को खत्म किया। सिडनी में भारत के खिलाफ बीते चार मैचों में स्मिथ का यह तीसरा शतक है। इस मैदान के साथ स्मिथ का खास लगाव रहा है और इसी कारण वह यहां जब भी आए हैं, अपने बल्ले की चमक दिखाई है।

स्मिथ ने भारत के साथ जारी मौजूदा सीरीज में वनडे मैचों के दौरान सिडनी में लगातार दो शतक- 105 और 104 रन बनो थे। स्मिथ की इन्हीं पारियों के दम पर मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

Related Cricket News on Sydney cricket ground