Advertisement
Advertisement
Advertisement

Syed mushtaq ali trophy

Cricket Image for BCCI ने जारी किया 2021-22 का डोमेस्टिक शेड्यूल, फैंस को देखने को मिलेंगे कुल 2127
Image Source: Google

BCCI ने जारी किया 2021-22 का डोमेस्टिक शेड्यूल, फैंस को देखने को मिलेंगे कुल 2127 मैच

By Shubham Yadav July 03, 2021 • 16:57 PM View: 2296

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को 2021-22 सीजन के घरेलू कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। रणजी ट्रॉफी, जिसे 2020-21 में COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था, एक बार फिर से नवंबर 2021 से फरवरी 2021 के बीच तीन महीने की विंडो के दौरान खेली जाएगी।

बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान शेयर करते हुए लिखा, "घरेलू सीज़न 21 सितंबर, 2021 से सीनियर महिला वनडे लीग के साथ शुरू होगा और इसके बाद सीनियर महिला एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी होगी, जो 27 अक्टूबर, 2021 से होगी।.इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 अक्टूबर, 2021 को शुरू होगी और फाइनल 12 नवंबर, 2021 को खेला जाएगा।"

Related Cricket News on Syed mushtaq ali trophy

Advertisement