Mayank Yadav Five Wicket Haul Vs J&K: भारतीय तेज गेंदबाज़ मयंक यादव (Mayank Yadav) अपनी तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, मयंक मौजूदा समय में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) खेल रहे हैं। वो दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने बीते शनिवार, 14 नवंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के पूरे 5 विकेट झटके।
मयंक ने खोला विकेटों का पंजा: 24 वर्षीय मयंक यादव अपनी पहली ही गेंद से शानदार लय में दिखे। उन्होंने दूसरी लीगल गेंद पर विपक्षी कैप्टन शुभम खजूरिया को आईना दिखाया और अपनी रफ्तार से हैरान करके बोल्ड किया। मयंक की गेंद जैसी ही स्टंप्स से टकराई, वो जमीन से उखड़ गया और गुलाटी मारकर दूर जाकर गिरा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक ने विव्रांत शर्मा को भी कैच आउट कराया।
इसके बाद जब मयंक अपना दूसरा ओवर करने आए तब पहली गेंद पर अब्दुल समद ने उन्हें चौका लगाया। हालांकि मयंक ने दूसरी ही गेंद पर उनसे बदला लिया और समद को भी सर्कल में ही कैच आउट करा दिया। खास बात तो ये है कि मयंक ने अपने दूसरे ओवर में भी दो विकेट झटके। उन्होंने पांचवीं गेंद पर रिधम शर्मा को बाउंड्री के करीब कैच आउट करवाया।