Suryakumar Yadav 15 Ball Fifty: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूदा समय में घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) खेल रहे हैं। वो मुंबई टीम की कैप्टेंसी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली।
15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक: सूर्यकुमार यादव अपनी पारी की पहली गेंद से टच में थे। आप SKY की फॉर्म का अंदाजा इससे लगा सकते हो कि उन्होंने महज़ 21 गेंदों पर 6 चौके 5 छक्के लगाकर 285.71 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 60 रन बनाए। खास बात तो ये है कि SKY ने अपनी पारी के दौरान महज़ 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
खटखटाया भारतीय टी20 टीम का दरवाजा: सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार अंदाज में SMAT 2026 की शुरुआत कर दी है। 36 वर्षीय SKY अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं और टूर्नामेंट में तूफानी बैटिंग करके लगातार रन बनाते हैं, तो उनकी भारतीय टी20 टीम में वापसी हो सकती है। फिलहाल SKY ने हैदराबाद के सामने 21 गेंदों पर 60 रन बनाकर Indian T20 Team का दरवाजा तो खटखटा ही दिया है। वो ऐसे ही प्रदर्शन करते हैं, तो भारतीय चयनकर्ता उन्हें नज़रअंदाज नहीं कर पाएंगे।