T20 womens asia cup
Advertisement
22 चौके 11 छक्के! Shafali Verma ने 197 रन ठोककर खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा, क्या अब मिलेगी Team India में जगह?
By
IANS News
December 23, 2024 • 16:16 PM View: 1394
भारतीय महिला टीम से बाहर चल रहीं शेफ़ाली वर्मा ने सोमवार को बंगाल के ख़िलाफ़ सीनियर महिला वनडे ट्रॉफ़ी के क्वार्टरफ़ाइनल में 115 गेंदों पर 197 रन की अद्भुत पारी खेली। राजकोट में खेले गए इस मुक़ाबले में शेफ़ाली हरियाणा का नेतृत्व कर रहीं थीं। अपनी इस पारी में उन्होंने 22 चौके और 11 छक्के लगाए, जिसकी बदौलत हरियाणा ने 389/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस प्रतियोगिता में शेफ़ाली का ये दूसरा शतक था, इससे पहले उत्तरप्रदेश के ख़िलाफ़ पहले ही मैच में उन्होंने 98 गेंदों पर 139 रन बनाए थे। अब तक सात पारियों में शेफ़ाली ने 527 रन बनाए हैं और वह फ़ेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं, जबकि शेफ़ाली दो पारी और खेल सकती हैं।
Advertisement
Related Cricket News on T20 womens asia cup
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago