T20s: Cricket News & Match Updates
निकोलस पूरन ने मोहम्मद रिजवान का ऑलटाइम T20 रिकॉर्ड किया ध्वस्त, इस मामलें में बन गए नंबर 1
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टी20 में इतिहास रच दिया। वो अब टी20 क्रिकेट में एक साल में मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। पूरन ने यह कारनामा कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ किया।
पूरन ने जैसे ही CPL 2024 के मैच नंबर 28 में 15 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। इसी के साथ वो एक साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ दिया। पूरन ने 2024 में अभी तक 66 टी20 मैच खेले है और 160.85 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2059 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक जड़े है। रिजवान की बात करें तो उन्होंने 2021 में कुल 48 टी20 मैच खेले और 132.03 की स्ट्राइक रेट से 2036 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 18 अर्धशतक जड़े है। Read More...