Temba bavuma: Cricket News & Match Updates
सेमीफाइनल में हार के बाद टूट गए टेम्बा बावुमा, बोले- 'हम पहले ही मैच हार गए थे'
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। साउथ अफ्रीकी टीम इस टूर्नामेंट की अंक तालिका में दूसरे नंबर की टीम थी लेकिन सेमीफाइनल में वो दूसरे नंबर की टीम के रूप में बिल्कुल नहीं खेले। अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 212 रनोंं का लक्ष्य रखा था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस मैच में हार के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा काफी निराश दिखे और उन्होंने कहा कि वो तभी मैच हार गए थे जब उन्होंने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे। इस दिल तोड़ देने वाली हार के बाद बावुमा ने कहा, 'इस हार को शब्दों में नहीं बता सकते, सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को बधाई। फाइनल के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उन्होंने आज वास्तव में अच्छा खेला। हमारा चरित्र आज सामने आया। हमने काफी लचीलापन दिखाया। जिस तरह से हमने बल्ले और गेंद से शुरुआत की, वो निर्णायक बिंदु था, यहीं हम मैच हार गए।' Read More...