Advertisement
Thailand vs bangladesh: Cricket News & Match Updates
Advertisement
महिला एशिया कप 'ए' राइजिंग स्टार्स: भारत और बांग्लादेश के बीच होगा फाइनल, पाकिस्तान का टूटा सपना
Thailand Vs Bangladesh: बांग्लादेश 'ए' ने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश 'ए' ने पाकिस्तान 'ए' को 54 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का फाइनल खेलने और खिताब जीतने का सपना टूट गया। फाइनल में बांग्लादेश की भिड़ंत भारतीय टीम के साथ 22 फरवरी को होगी।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पूरी टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए कप्तान फहीमा खातून ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 40 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान फहीमा ने 5 चौके जमाए। उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शर्मिन सुल्ताना ने 15 रनों का योगदान दिया, जबकि शमिमा ने 13 रन बनाए।
गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से कप्तान हफ्सा खालिद ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट लिए। Read More...
Related Cricket News for Thailand vs bangladesh - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement