That west indies
ब्रिजटाउन टेस्ट में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की कहर के आगे इंग्लैंड बबस, केवल 77 रनों पर हुई ऑलाउट
25 जनवरी। केमर रोच (पांच विकेट) की अगुआई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड यहां केनसिंग्टन ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में सिर्फ 77 रनों पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 289 रन बनाए थे।
इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद उसके पास 212 रनों की बढ़त थी। दूसरी पारी में हालांकि उसके बल्लेबाज भी रनों के लिए संघर्ष करते दिखे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 127 रन बनाए थे लेकिन उसकी कुल बढ़त 339 रन की हो चुकी है।
दूसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी के स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 264 रनों के साथ उतरी थी। टीम अपने खाते में 22 रन और जोड़कर पवेलियन लौट गई।
उम्मीद थी कि इंग्लैंड का मजबूत बल्लेबाजी क्रम इस स्कोर के पार आसानी से पहुंच जाएगा लेकिन रोच ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को 100 के पार भी नहीं जाने दिया।
इंग्लैंड के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके जिसमें केटन जेनिंग्स ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। सैम कुरैन ने 14, जॉनी बेयरस्टो और आदिल राशिद ने 12-12 रन बनाए।
रोच के अलावा वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट लिए। शेनन गेब्रिएल को एक विकेट मिला।
इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मेजबान टीम को शुरुआत तो सधी हुई मिली लेकिन बेन स्टोक्स और मोइन अली ने उसके मध्य क्रम को इसका फायदा नहीं उठाने दिया।
क्रैग ब्राथवेट (24) और जॉन कैम्पबेल (33) ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। अली ने ब्राथवेट को आउट कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया और यहां से विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 61 तक आते-आते मेहमान टीम ने अपने पांच विकेट खो दिए थे।
Related Cricket News on That west indies
-
पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी वेस्टइंडीज की यह महिला क्रिकेटर, कारण है हैरान करने वाला
24 जनवरी। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान स्टेफनी टेलर टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगी। उनके स्थान पर पूर्व कप्तान मेरिसा अगुयुइएरा टीम की कप्तानी करेंगी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की... ...
-
स्टोन के स्थान पर वुड इंग्लैंउ की टीम में शामिल
बारबाडोस, 18 जनवरी - इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ओली स्टोन के स्थान पर टीम में शामिल कर लिया गया है। ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान,डैरेन ब्रावो की हुई वापसी
16 जनवरी (CRICETNMORE)| बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज डारेन ब्रावो दो साल बाद वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में वापसी करने तैयार हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ...
-
वेस्टइंडीटीम के अंतरिम कोच रिचर्ड पायबस की नियुक्ति पर क्रिकेट वेस्टइंडीज में विवाद खड़ा हुआ
9 जनवरी। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच रिचर्ड पायबस की नियुक्ति पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) में विवाद खड़ा हो गया है। लीवार्ड्स आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड (एलआईसीबी) ने सीडब्ल्यूआई से पिछले हफ्ते हुई पायबस की... ...
-
WATCH बांग्लादेश- वेस्टइंडीज तीसरे टी-20 में अंपायर ने सरेआम की बईमानी, आउट हुए बल्लेबाज को दिया नॉट आउट
ढाका, 23 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इविन लुइस (89) के बाद कीमो पॉल (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने शनिवार को यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में ...
-
BAN vs WI: वेस्टइंडीज ने तीसरे T20I में बांग्लादेश को हराकर जीती सीरीज, ये दो खिलाड़ी बने जीत…
ढाका, 22 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इविन लुइस (89) के बाद कीमो पॉल (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने शनिवार को यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में ...
-
सिलहट वनडे : बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीती
सिलहट (बांग्लादेश), 14 दिसम्बर - मेहदी मिराज (29/4) के बाद तमीम इकबाल (नाबाद 81) और सौम्य सरकार (80) के अर्धशतकों से बांग्लादेश ने शुक्रवार को यहां तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से ...
-
WI vs BAN: बांग्लादेश T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान,इस विस्फोटक बल्लेबाज ने की वापसी
14 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में विस्फोटक बल्लेबाज ईविन लुईस की वापसी हुई है।... ...
-
मीरपुर वनडे : होप के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया
मीरपुर (ढाका), 11 दिसम्बर - शाई होप (नाबाद 146) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार को दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट औऱ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान,देखें किस-किस को मिली जगह
10 दिसंबर,(CRICKETNMORE): वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई जनवरी में खेले जानें वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ 3-0 की जीत हासिल करने ...
-
पहला वनडे : बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया (रिपोर्ट )
मीरपुर, 9 दिसम्बर - मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 55) के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को रविवार को पहले वनडे में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ...
-
दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (हाइलाइट्स)
Dec.3 (CRICKETNMORE) - बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 184 रनों से हरा दिया। शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बांग्लादेश... ...
-
दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन: बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज (हाइलाइट्स)
मीरपुर, 2 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश ने यहां शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को मेहमान वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। बांग्लादेश... ...
-
WATCH कैसे बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैं हराया (हाइलाइट्स)
चटगांव, 24 नवंबर - ताइजुल इस्लाम (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने यहां जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज को 64 ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago