That west indies
पहला टेस्ट, दूसरा दिन: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (रिपोर्ट)
चटगांव, 23 नवंबर - वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोस्टन चेज और जैमी वारिकेन ने दो-दो विकेट लेकर यहां जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को मेजबान बांग्लादेश को दूसरी पारी में मुश्किल स्थिति में डाल दिया। दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 55 रनों पर ही बांग्लादेश के पांच विकेट चटका दिए हैं। हालांकि बांग्लादेश के पास अभी वेस्टइंडीज पर 133 रनों की बढ़त है। Scorecard
बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 324 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को पहली पारी में 246 रनों पर ही ढेर कर दिया था। वह अपनी दूसरी पारी में 78 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुश्फीकुर रहीम 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नौ गेंद खेल चुके मेहंदी हसन मिराज ने अभी तक खाता नहीं खोला है।
दूसरी पारी खेलने उतरी मेजबान टीम को 13 के कुल स्कोर पर ही दो झटके लग गए। वारिकेन ने पहले इमरूल कायेस (2) और फिर चेज ने सौम्य सरकार (11) को आउट किया। पहली पारी में शतक मारने वाले मोमीनुल हक (12) 32 के कुल स्कोर पर चेज का दूसरा शिकार बने। तीन रन बाद वारिकेन ने कप्तान शाकिब अल हसन (1) को पवेलियन भेज दिया।
मोहम्मद मिथुन (17) को देवेंद्र बिशू ने 53 के कुल स्कोर अपना पहला शिकार बनाया।
इससे पहले, बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 315 रनों के साथ की थी। नौ रन जोड़ कर टीम पवेलियन लौट ली।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी विंडीज नईम हसन के सामने टिक नहीं पाई। नईम ने पांच विकेट लेकर मेहमान टीम को बांग्लादेश के स्कोर के करीब नहीं जाने दिया। नईम के अलावा शकिब ने तीन विकेट अपने नाम किए।
विंडीज के लिए शिमरन हेटमायेर ने 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में महज 47 गेंदें खेलीं और पांच चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। शेन डॉवरिच 101 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के मार कर 63 रनों पर नाबाद रहे।
इन दोनों के अलावा रोस्टन चेज 31 रन बना सके। बाकि कोई और बल्लेबाज विकेट पर टिकने का साहस नहीं दिखा सका।
आईएएनएस
Related Cricket News on That west indies
-
रायडू, खलील सीरीज की सबसे बड़ी खोज : कोहली, शास्त्री
तिरुवनंतपुरम, 1 नवंबर - भारत के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि अंबाती रायडू नंबर चार पर एक बल्लेबाज के रूप में और खलील अहमद एक तेज गेंदबाज ...
-
आखिरी भारत - वेस्टइंडीज वनडे के लिए तीन करोड़ रुपये के टिकट बिके
तिरुवनंतपुरम, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं। भारतीय टीम पांचवें ...
-
रिपोर्ट: भारत ने चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को 224 रनों से रौंदा
30 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। रोहित शर्मा (162) और अंबाती रायडू (100) के शानदार शतक औऱ गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा दिया। यह वनडे ...
-
रिपोर्ट : वेस्टइंडीज ने भारत को तीसरा वनडे में 44 रनों से हराया
पुणे, 28 अक्टूबर - वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शनिवार को भारत को 44 रनों से हरा दिया। इसी के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-1 ...
-
तीसरा वनडे, रिपोर्ट : वेस्टइंडीज ने भारत को 44 रनों से हराया
पुणे, 27 अक्टूबर - वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शनिवार को भारत को 44 रनों से हरा दिया। इसी के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-1 ...
-
रिपोर्ट : भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच हुआ टाई
विशाखापट्टनम, 25 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को डॉ डी.वाई राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच टाई पर छूटा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह ...
-
रिपोर्ट: भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले एकदिवसीय मैच मैं 8 विकेट से हराया
गुवाहाटी, 22 अक्टूबर - कप्तान विराट कोहली (140) और रोहित शर्मा (नाबाद 152) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 246 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को ...
-
प्रीव्यू: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला वनडे
गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने के इरादे से ...
-
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: भारत बनाम वेस्ट इंडीज (रिपोर्ट)
13 अक्टूबर। सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश में लगी वेस्टइंडीज की टीम यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी ...
-
क्रिस गेल के बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होगा वेस्टइंडीज का ये दिग्गज खिलाड़ी
8 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच को तीन दिन में ही जीत लिया, ...
-
मैं लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं : कुलदीप
राजकोट, 7 अक्टूबर - वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहली बार पांच विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट उनके दिल के काफी करीब है और वह ...
-
राजकोट टेस्ट : दूसरी पारी में विंडीज की खराब शुरुआत
राजकोट, 6 अक्टूबर - यहां सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अपनी खराब स्थिति से बाहर नहीं निकल पा रही है। मैच के तीसरे ...
-
रिपोर्ट: भारत ने विंडीज को राजकोट टेस्ट मैं बैकफुट पर धकेला
6 अक्टूबर - वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की टीम काफी आगे निकल गई है। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम के 6 विकेट गिर गए हैं। स्कोरकार्ड भारत के ...
-
1st टेस्ट, भारत बनाम वेस्ट इंडीज, देखें पहले दिन की हाइलाइट्स (Video)
5 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी मे चार विकेट के ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago