The bcci
कुकाबुरा और ड्यूक गेंदों पर फैसला ले सकता है बीसीसीआई
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर| तकनीकी समिति के प्रमुख के रूप में सौरभ गांगुली ने एक बार फिर से घरेलू क्रिकेट में गुलाबी गेंद के साथ खेलने का प्रस्ताव रखा था ताकि खिलाड़ियों को दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार किया जा सके।
अब बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली ने बांग्लादेश को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने को कहा है। गांगुली के इस कदम से महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालक) सबा करीम की मुश्किले बढ़ गई हैं।
पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पिछले कई वर्षो से बोर्ड और उसकी समिति के सुझावों और उसके फैसले को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके कारण इस साल भी दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद का प्रयोग नहीं हो सका। यहां तक टीम प्रबंधन ने भी कई बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।"
उन्होंने कहा, "अब आप देख सकते हैं कि टीम गुलाबी गेंद से दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। लेकिन स्टॉफ के रवैये के कारण घरेलू क्रिकेट में इसका प्रयोग नहीं किया जा सका है।"
बीसीसीआई अब एक ऐसी स्थिति में है, जहां वे कुकाबुरा या ड्यूक गेंदों के लिए बात करने को मजबूर हो सकते हैं ताकि गुणवत्ता वाली गुलाबी गेंदें प्रदान की जा सके क्योंकि घरेलू क्रिकेट में पहले इस्तेमाल की जाने वाली एसजी गेंदें अपना आकार और चमक खो देती थीं। इसके अलावा एक समय तक यह उपयोग के लायक भी नहीं रहती थीं।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमें टेस्ट के लिए गुलाबी गेंद को लेकर एसजी से अभी बात करना बाकी है। अगर हम उनसे बात करते हैं तो इसका मतलब है कि 7-10 दिन पहले वे हमें गुलाबी गेंदों प्रदान कर सकते हैं जोकि अंतर्राष्ट्रीय मानको के अनुरूप होगा।"
उन्होंने कहा, "अगर बीसीबी दूसरा टेस्ट मैच रोशनी में (दिन-रात टेस्ट मैच) खेलने के लिए सहमत होता है तो हमारे पास एक परि²श्य हो सकता है जहां हमें कुकाबुरा या ड्यूक के लिए बात करने की जरूरत पड़ सकती है।"
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह असंभव है कि अंपयार सब्सटिटयूट गेंदें प्रदान करे। भले ही बांग्लादेश को दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का प्रस्ताव भेजा चुका हो, लेकिन यह एक ऐसा क्षेत्र है जो कि बीसीसीआई के लिए चिंता का विषय है।
Related Cricket News on The bcci
-
I am here to make a difference: Sourav Ganguly
Kolkata, Oct 26: BCCI president Sourav Ganguly on Friday said he is here to make a difference but added that he asks himself sometimes whether he deserves all that he is getting, on the day ...
-
घरेलू मैच में अश्विन से हुई ऐसी गलती, लग सकता है जुर्माना
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर| विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु की तरफ से खेल रहे भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रविचंद्रन अश्विन पर घरेलू मैच में बीसीसीआई का लोगो इस्तेमाल करने कारण जुर्माना ...
-
विजय हजारे नॉकआउट मैच की खराब प्लानिंग का बोर्ड ने लिया संज्ञान
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश के 50 ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में नॉक आउट दौर की खराब प्लानिंग का संज्ञान लिया है। नॉकआउट मैच रद्द ...
-
लोढ़ा समिति की पूर्व खिलाड़ियों को बोर्ड में लाने की सिफारिश का पालन कर खुश हूं : विनोद…
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर| प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने बुधवार को अपना कार्यकाल खत्म करने के बाद कहा है कि वह बोर्ड में पूर्व खिलाड़ियों को लाने की लोढ़ा समिति की ...
-
पूर्व लोकपाल ने बीसीसीआई के भावी संयुक्त सचिव पर लगाए गम्भीर आरोप
18 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज, जो केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के अध्यक्ष भी हैं, पद संभालने से पहले ही मुश्किल में फंस गए हैं क्योंकि केसीए के पूर्व ...
-
सौरव गांगुली के सम्मान में होने वाले रात्रिभोज में टीम के पूर्व साथी करेंगे शिरकत
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर | बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) 25 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेगा। इस संबंध में जानकारी रखने वाले ...
-
बीसीसीआई की नई टीम हुई तैयार, गांगुली समेत ये दिग्गज शामिल, देखिए !
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष बनने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। गांगुली ने मंगलवार को उन सभी भावी ...
-
सौरव गांगुली BCCI अध्यक्ष बनते ही बना देंगे अनोखा रिकॉर्ड, 65 साल बाद भारतीय क्रिकेट में होगा ऐसा
14 अक्टूबर,नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अगला अध्यक्ष बनना तय है। बोर्ड द्वारा जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है। ...
-
सौरव गांगुली होंगे BCCI के नए अध्यक्ष, बोले ये होगी मेरी पहली प्रथामिकता
मुंबई, 14 अक्टूबर | पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अगला अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गांगुली का मानना है कि क्रिकेट जगत के सबसे बड़े संगठन ...
-
सलाम चुनाव में जेकेसीए का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते'
11 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव 23 अक्टूबर को होने हैं। इससे पहले बोर्ड के चुनाव अधिकारी एन. गोपालस्वामी ने पांच राज्य संघों के अलावा रेलवे, सर्विसेस और भारतीय विश्वविद्यालय संघ को चुनावों... ...
-
बीसीसीआई अधिकारियों को अभी भी चुनावी नोटिस का इंतजार
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: | प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सदस्यों को चुनाव संबंधी नोटिस भेज दिया है लेकिन बोर्ड के अधिकारियों को अभी भी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) ...
-
इडुल्जी ने सीओए को एड-हॉक सीएसी बनाने से रोका था
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स अधिकारी डी.के. जैन ने एड-हॉक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को कथित हितों के टकराव को लेकर नोटिस भेजे हैं। ऐसे में कपिल देव और ...
-
उम्र संबंधी घपले को रोकने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उठाया ये कदम
मुंबई, 1 अक्टूबर | उम्र संबंधी फ्रॉड को रोकने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को सभी खिलाड़ियों, टीम के सपोर्ट स्टाफ और राज्य संघों के प्रशासकों के साथ कुछ हेल्पलाइन नंबर ...
-
सीएसी में बीसीसीआई सीओए को कोई कनफ्लिक्ट नहीं दिखा : विनोद राय
नई दिल्ली, 29 सितम्बर | ऐसे में जबकि बीसीसीआई की एथिक्स अधिकारी डीके जैन ने कपिल देव, अंशुमान गायकवाड और शांता रंगास्वामी वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को हितों के टकराव को लेकर नोटिस भेजा ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago