The india
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद पोलार्ड ने कहा, आगे की चुनौती के लिए वेस्टइंडीज टीम तैयार
मुंबई, 12 दिसम्बर| वेस्टइंडीज बेशक भारत से टी-20 सीरीज हार गई है लेकिन उसके हौसले कमजोर नहीं हैं और टीम के कप्तान केरन पोलार्ड ने कहा है कि इसी विपक्षी के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम दोबारा खड़ा होने का दम रखती है। पोलार्ड ने माना कि इसमें मुश्किलात आएंगे, लेकिन उनका ध्यान टी-20 सीरीज से मिली सकारात्मक चीजों को लेकर आगे बढ़ने पर है।
भारत ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में विंडीज को 67 रनों से हरा तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पोलार्ड के हवाले लिखा, "हमें दोबारा अपने आप को समेटने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस सीरीज से हमें कई सकारात्मक चीजें मिली हैं। आप वनडे सीरीज के मुश्किल होने की बात कर रहे हैं मैं सकारात्मक रहने की बात कर रहा हूं।" पोलार्ड ने माना कि प्रारूप अलग है और टीम के कुछ खिलाड़ी भी नए हैं जिससे थोड़ी परेशानी तो आएगी।
कप्तान ने कहा, "लेकिन हां, यह थोड़ा मुश्किल है और कुछ खिलाड़ी भी अलग हैं, शायद छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी तक नवंबर की शुरुआत से यहां नहीं हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें भारतीय टीम को समझने में थोड़ी परेशानी आएगी। उम्मीद है कि हम अच्छे से रणनीति बनाएंगे और इसे सही से लागू करेंगे।" पोलार्ड ने कहा कि टीम टी-20 सीरीज को फाइनल में लेकर आई इसलिए उसे ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।
हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "यह बेहद मुश्किल नहीं होगी। हम टी-20 सीरीज को फाइनल में लेकर आए जो मुझे लगता है कि ज्यादातर खिलाड़ियों ने इस बारे में सोचा नहीं होगा। ईमानदारी से कहूं तो यह नहीं होना था लेकिन यह हुआ जिसका मतलब है कि हमारे खिलाड़ी सही चीज कर रहे हैं। हमने जिस तरह से तैयारी की है हम उसे जारी रखेंगे।"
Related Cricket News on The india
-
Sourav Ganguly impressed with India's 'fearless batting' at Wankhede
Mumbai, Dec 12: BCCI President Sourav Ganguly has lauded India's fearless batting in the final T20I against the West Indies which they won by 67 runs to clinch the three-match series 2-1. "Not ...
-
युवराज सिंह ने अपना बर्थडे मनाया धूम धाम से, सचिन, हरभजन जैसे दिग्जग पहुंचे पार्टी में !
12 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह आज (12 दिसंबर) अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज ने भारत को 2011 वर्ल्ड ...
-
VIDEO मैरिज एनिवर्सरी पर तूफानी पारी खेलने के बाद कोहली ने वाइफ अनुष्का को किया फ्लाइंग किस, देखिए
12 दिसंबर। भारत ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में अपनी काबिलियत का बेहतरीन प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा तीन मैचों की सीरीज 2-1 ...
-
भारत के हाथों हार से वेस्टइंडीज ने बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी
12 दिसंबर,नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में अपनी काबिलियत का बेहतरीन प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा तीन मैचों की ...
-
INDvsWI: विराट कोहली ने 70* रन की तूफानी पारी में बनाए एक-दो नहीं बल्कि 5 महारिकॉर्ड
भारत ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में अपनी काबिलियत का बेहतरीन प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा तीन मैचों की सीरीज 2-1 से ...
-
Happy we did well batting first in a T20 game: KL Rahul
Mumbai, Dec 12: A scintillating display batting first will help the Indian team gain a lot of confidence leading up to the World T20 next year, feels in-form India opener K.L. Rahul. Rahul top-scored ...
-
राहुल,रोहित और कोहली के दम पर भारत की विराट जीत,सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
मुंबई, 11 दिसम्बर| भारत ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में अपनी काबिलियत का बेहतरीन प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा तीन मैचों की ...
-
India vs West Indies: Rohit, Rahul & Kohli blitz seals T20I series
Mumbai, Dec 11: K.L. Rahul and Rohit Sharma shared a hundred-run opening stand before skipper Virat Kohli bludgeoned an unbeaten 70 off just 29 balls as India batted the West Indies out of the series- ...
-
आखिरी टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से हराया, कोहली, रोहित, केएल राहुल की यादगार पारी…
11 दिसंबर। मुंबई में खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज को67 रनों से हरा दिया। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 241 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में ...
-
तीसरे टी-20 में विराट की धमाकेदार पारी, 29 गेंद पर 70 रनों की नाबाद पारी, भारत ने बनाए…
11 दिसंबर। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की तूफानी पारी के दम पर भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बनाए। रोहित शर्मा 34 ...
-
रोहित शर्मा बने ‘छक्कों के बादशाह’,इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने!
11 दिसंबर,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित ने 34 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की ...
-
इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 400 छक्का जमाने वाले पहले भारतीय बने !
11 दिसंबर। मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार कारनामा कर दिखाया है। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्का पूरा करने में सफल हो गए हैं। ...
-
मुंबई टी-20 : निर्णायक मैच में विंडीज ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, कुलदीप यादव- मोहम्मद शमी की वापसी
मुंबई, 11 दिसम्बर (| यहां वानखेड़े स्टेडियम में जारी तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने बुधवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। तीन मैचों की यह सीरीज ...
-
3rd T20I: West Indies win toss, elect to field against India
Mumbai, Dec 11: West Indies skipper Kieron Pollard won the toss and decided to field first against India in the third and final T20 international here on Wednesday. The series is locked 1-1 and wit ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51