Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 400 छक्का जमाने वाले पहले भारतीय बने !

11 दिसंबर। मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार कारनामा कर दिखाया है। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्का पूरा करने में सफल हो गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्का...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat December 11, 2019 • 19:32 PM
इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 400 छक्का जमाने वाले पहले भारतीय बने ! Images
इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 400 छक्का जमाने वाले पहले भारतीय बने ! Images (twitter)
Advertisement

11 दिसंबर। मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार कारनामा कर दिखाया है। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्का पूरा करने में सफल हो गए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्का जमाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं तो वहीं पहले भारतीय बन गए हैं।
रोहित शर्मा से पहले क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी ऐसा कारनामा इंटरनेशनल क्रिकेट में कर चुके हैं। गेल अबतक 534 और अफरीदी 476 छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट में जमा चुके हैं। 

Trending


रोहित शर्मा से पीछे धोनी हैं जिनके नाम 359 इंटरनेशनल छक्का दर्ज है। इसके साथ - साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्का जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने केवल 360 पारियों में ऐसा बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

शाहिद अफरीदी ने 437 और गेल ने 486 पारियों में 400 छक्का इंटरनेशनल क्रिकेट में जमाने में सफल रहे थे।


Cricket Scorecard

Advertisement