The women
मिताली राज ने स्पिनरों के प्रदर्शन पर खुशी जताई
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 29 जनवरी - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड की सपाट विकेट पर अपने स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की है। भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (90) और मिताली राज (62) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर मंगलवार को न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
मिताली ने मैच के बाद कहा, "शुरुआत में कई लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या इस सपाट विकेट पर स्पिनर मैच को हमारी ओर मोड़ सकते हैं। इन स्पिनरों ने पहले मैच से ही शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा स्मृति ने बल्ले से बेहतरीन काम किया है। कुल मिलाकर टीम अच्छी लय में हैं।"
भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। मिताली चाहती हैं अब उसकी टीम सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करे। हालांकि वह तीसरे मैच में अंतिम एकादश में बदलाव से भी इनकार नहीं कर रही हैं।
उन्होंने कहा, " हम 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेंगे और तीसरे मैच में हम युवा खिलाड़ियों को भी मौका देंगे ताकि उनके प्रदर्शन को आंका जा सके।"
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सटर्थवेट इस हार से हताश और निराश हैं। उन्होंने कहा, " हताश और निराश हूं। मुझे लगता है कि हम इससे अच्छा कर सकते थे। भारत जैसी टीमों के खिलाफ हमें बड़े सुधार की जरुरत है। टीम को स्कोर करने और साझेदारियां निभाने की जरुरत है। खिलाड़ियों को क्रीज पर समय बिताने और स्ट्राइक रोटेट करने की आवश्यकता है।"
आईएएनएस
Related Cricket News on The women
-
स्मृति मंधाना और मितारी राज का कमाल, न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास
29 जनवरी। बे-ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ...
-
भारतीय महिला गेंदबाजों के कहर के आगे न्यूजीलैंड की टीम केवल 161 रनों पर हुई ऑलआउट
29 जनवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर ...
-
सीरीज जीतने के इरादे के साथ उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानिए प्लेइंग XI
28 जनवरी। पहले मैच में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को जब मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश पुरुष टीम की सफलता को ...
-
भारतीय पुरूष क्रिकेटरों के बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड में मचाया धमाल, विरोधी टीम केवल 192 पर…
24 जनवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां मेक्लीन पार्क मैदान पर खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 48.4 ओवरों में 192 रनों पर ढेर कर ...
-
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के साथ घर में वनडे, टी-20 सीरीज के मैच मुम्बई, गुवाहाटी में
मुम्बई, 17 जनवरी - भारत तथा इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन-तीन वनडे तथा टी-20 मैचों की सीरीज के मुकाबले मुम्बई तथा गुवाहाटी में खेले जाएंगे। बीसीसीआई के बयान के मुताबिक इस सीरीज ...
-
मिताली टी-20 में बरकरार, प्रिया को मिला पहला मौका
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर - हाल ही में विवादों का केंद्र रहीं सीनियर बल्लेबाज मिताली राज को आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम में बनाए रखा गया है जबकि दिल्ली की प्रिया ...
-
BREAKING न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस दिग्गज को किया गया बाहर
21 दिसंबर। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की महिला टीम की घोषणा हो गई है। महान मिताली राज को टी20 टीम में फिर से शामिल कर लिया गया है। टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ...
-
पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू. वी. रमन को इस कारण बनाया गया भारतीय महिला टीम का कोच
21 दिसंबर। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू. वी. रमन को गुरुवार को देश की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। रमन का नाम उन तीन उम्मीदवारों में शामिल था जिनकी ...
-
JUST IN: यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर बना भारतीय महिला टीम का कोच
20 दिसंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद का चुनाव करने के लिए नियु ...
-
हरमनप्रीत, मंधाना को 'नीचा दिखाया' जाते हुए नहीं देख सकता : पोवार
मुंबई, 13 दिसम्बर - भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार का कहना है कि वह दोबारा इस पद के लिए आवेदन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह अपना समर्थन करने वाली सीनियर खिलाड़ियों ...
-
महिला क्रिकेट टीम के कोच के चयन की जिम्मेदारी एड-हॉक कमिटि को
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को महिला क्रिकेट टीम के नए कोच के चयन के लिए एड-हॉक कमिटि के गठन की घोषणा की है जिसमें पूर्व कप्तान कपिल ...
-
टी-20 विश्वकप 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत
दुबई, 25 नवंबर - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रविवार को समाप्त हुए महिला टी-20 विश्वकप टीम की कप्तान नियुक्त किया है। आईसीसी ने वेस्टइंडीज में ...
-
WATCH ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, महिला वर्ल्ड टी -20 फाइनल की हाइलाइट्स
25 नवंबर। एश्ले गार्डनर (3/22) और जॉर्जिया वारेहाम (2/11) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चौथी बार महिला टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। आस्ट्रेलिया ने शनिवार देर रात ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल मैं हराकर महिला वर्ल्ड टी20 का खिताब जीता
Nov.25 (CRICKETNMORE) - ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 2018 का खिताब जीत लिया है। देखें स्कोरकार्ड रविवार को खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58