This club
Lord's Cricket Ground के ‘फादर टाइम’ ने पूरे किए 100 साल, जानिए क्रिकेट की सबसे मशहूर पहचान की अनकही कहानी
Also Read: LIVE Cricket Score
लॉर्ड्स में फादर टाइम (Father Time Lord’s) ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। ऊंचाई पर लगे इस मशहूर वेदर वेन (जो हवा की दिशा बताते हैं) की नजर पूरे लॉर्ड्स स्टेडियम पर है और आज इसे, इस स्टेडियम की नहीं, क्रिकेट की सबसे मशहूर पहचान में से एक के तौर पर सब जानते हैं। इसलिए इसके 100 साल पूरे होने का जश्न और भी ख़ास है। इसे 1926 में लॉर्ड्स में लगाया था और तब से उसने सिर्फ हवा का मिजाज बताने की नहीं, ग्राउंड पर नजर रखने की जिम्मेदारी को भी, बखूबी निभाया है। चुपचाप हर ओवर, हर टेस्ट और इतिहास के हर पल को देखा है।
इसे किसने बनवाया था: कोई नहीं जानता क्योंकि एमसीसी को तो ये वेदर वेन, लॉर्ड्स के दूसरे ग्रैंड स्टैंड के आर्किटेक्ट सर हर्बर्ट बेकर ने, 1926 में इस स्टैंड के पूरा होने के बाद, गिफ्ट किया था। तब इसे, उनके बनाए ग्रैंड स्टैंड के ऊपर ही लगा दिया। कई क्रिकेट इतिहासकार का मानना है कि ये गिफ्ट वास्तव में उनकी तरफ से ग्रैंड स्टैंड पर काम लंबा खिंचने से हुई देरी के लिए माफी मांगने का प्रतीक था।
अब यह वेदर वेन स्टेडियम में कहां लगा है: जो ग्रैंड स्टैंड सर हर्बर्ट बेकर ने बनाया था उसे तो तोड़ दिया। 1996 में इसकी जगह एक नया ग्रैंड स्टैंड बना। तब इस वेदर वेन और स्कोरर बॉक्स को ग्राउंड के दूसरी तरफ वहां लगा दिया जहां ये आज तक है। अब ये माउंड और टैवर्न स्टैंड के बीच लिफ्ट शाफ्ट के ऊपर लगा है। वहां एक घड़ी भी है, जिससे ये जगह, ग्राउंड का एक बड़ा ख़ास हिस्सा बन गई और दर्शकों को समय, हवा की दिशा और स्कोर इधर देखने से ही पता चलते हैं।
ये वेदर वेन वाली आकृति क्या दिखाती है: इसे पौराणिक फादर टाइम का दर्जा दिया जिसकी तुलना कई लोग रोमन देवता जेनस से करते हैं, जो समय बीतने का प्रतीक है। क्रिकेट में, इस आकृति ने एक ऐसी बहस शुरू की जिस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। इसके डिजाइन में उनके दाहिने हाथ (जो स्टंप के बगल में है) में एक बेल है। अब बहस का मुद्दा ये है कि फादर टाइम, दिन का खेल शुरू करने के प्रतीक के तौर पर स्टंप पर बेल रख रहे हैं, या दिन का खेल खत्म होने के प्रतीक के तौर पर स्टंप से बेल हटा रहे हैं?
एमसीसी की पहली क्यूरेटर डायना राइट केर ने क्रिकेट लॉ 12.3 के आधार पर माना कि वे बेल हटा रहे हैं। इसमें लिखा है, ‘समय आने पर, दोनों विकेट से बेल्स हटा दी जाएंगी।’ वैसे ज्यादातर क्रिकेट इतिहासकार ये मानते हैं कि बेल हाथ में होना, इस बात का प्रतीक है कि दिन का क्रिकेट शुरू होने वाला है।
मूर्ति की बनावट: इस लगभग 6फुट6 इंच ऊंची आकृति में, मूर्ति खुद लगभग 5फुट4इंच की है। फादर टाइम लोहे की बनी, काले पेंट वाली आकृति है जिसमें और हवा के तीर की नोक और दरांती के सिरे पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है।
100 साल के सफ़र में हादसे: उसने भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
1. दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान, एक बैराज बैलून इससे टकराया और इसे ग्रैंड स्टैंड की छत से उखाड़ दिया। तब इसे वॉर के दौरान कमेटी रूम में सुरक्षित रखे रखा।
2. 1992 में, वेदरवेन पर बिजली गिरी, जिससे उसका हाथ एक जगह से हट गया। मरम्मत की ज़रूरत थी जिसके लिए इसे पहली और आख़िरी बार लॉर्ड्स से बाहर ले गए।
3. 2015 में तेज हवा ने इसे एक बार फिर नुकसान पहुंचाया। तब इसके 'स्पेशल कंजर्वेशन' का फैसला हुआ। इस काम के लिए इसे दो महीने के लिए अपनी जगह से हटाना पड़ा। इस दौरान एक इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच खेला गया स्टेडियम में और यही वह इकलौता ऐसा टेस्ट रहा जिसे फादर टाइम के समय में खेले तो पर फादर टाइम ने इसे अपनी जगह से नहीं देखा। उससे पहले के लगातार 112 टेस्ट देखे थे। इस काम के दौरान वेदर वेन को री-बैलेंस भी किया ताकि वह हवा के रुख साथ, ज़्यादा आसानी से घूम सके।
खास जश्न: एक अनोखी कोशिश में, एमसीसी ने सोचा उन्हें भी सम्मानित करें जो फादर टाइम के 100 साल के सफर में इस दुनिया में रहे। इस कोशिश में, सैलिसबरी में रह रहे एक ऐसे एमसीसी मेंबर लेफ्टिनेंट कर्नल एंथनी कोलिन्स को ढूंढ निकाला। और कोई न मिला। एमसीसी ने 28 अप्रैल को 100 साल पूरे होने पर उन्हें भी सम्मानित किया।
फादर टाइम के जन्मदिन का रहस्य: ज्यादातर क्रिकेट इतिहास की किताबों और एमसीसी के आर्काइव में डॉक्यूमेंट्स के अनुसार बस इतना ही मानते रहे कि फादर टाइम 1926 में लॉर्ड्स में आए और उसके बाद ही उस साल का एशेज टेस्ट (26 जून से) खेला गया था। इस तरह, इसे लगाने की सही तारीख हमेशा एक रहस्य ही रही।
कुछ साल पहले एमसीसी आर्काइव टीम के एक सदस्य एलन रीस एक पुरानी एल्बम देख रहे थे तो उन्हें एक ऐसी पिक्चर मिल गई जिसमें ग्रैंड स्टैंड की छत पर एक आदमी, होठों के बीच सिगरेट दबाए, लॉर्ड्स के इस सबसे मशहूर वेदर वेन के लगने के बाद, उसे आखिरी बार ठीक कर रहा है। ऐसी पिक्चर की जिक्र तो था पर पिक्चर गायब थी। एल्बम में मिली इस पिक्चर के साथ 29 अप्रैल, 1926 की तारीख लिखी थी और इस तरह से फादर टाइम का जन्मदिन तय हो गया।
इस साल, जब इंग्लैंड की टीम जून में न्यूजीलैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स में टेस्ट खेलेगी तो यह लॉर्ड्स में 150वां टेस्ट होगा। इनमें से, फादर टाइम ने अपने सामने खेले 132 टेस्ट देखे हैं (सिर्फ एक नहीं देखा)। उन्होंने विकेट के दोनों तरफ से लॉर्ड्स में आए हर बदलाव को देखा है और खुद लॉर्ड्स की पहचान में से एक बन गए।
Related Cricket News on This club
-
PAK vs NAM: स्टैंड्स में दर्शक ने लपका हैरतअंगेज़ कैच, साहिबजादा फरहान का छक्का बना मैच का वायरल…
पाकिस्तान बनाम नामीबिया मुकाबले में मैदान पर जबरदस्त खेल के साथ स्टैंड्स में एक दर्शक के द्वारा जबरदस्त कैच भी देखने को मिला। पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान के लंबे छक्के को स्टैंड्स में ...
-
VIDEO: फिफ्टी से चार रन दूर थे Babar Azam, Milind Kumar ने सुपरमैन अंदाज़ में कैच लपककर तोड़ा…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मुकाबले में फील्डिंग का एक शानदार नज़ारा देखने को मिला। अच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे बाबर आज़म को अर्धशतक से ठीक ...
-
T20 World Cup 2026: साहिबजादा फरहान का अर्धशतक पड़ा भारी, पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रन से हराकर…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएसए पर शानदार 32 रन की जीत दर्ज की। टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए साहिबजादा फरहान की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी ने टीम को 190 ...
-
T20 World Cup 2026: फरहान का तूफानी अर्धशतक, बाबर के बल्ले से भी निकले रन, पाकिस्तान ने यूएसए…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएसए के सामने 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। साहिबजादा फरहान ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और बाबर आज़म के साथ ...
-
ना नो बॉल, ना सिक्स… फिर कैसे एक गेंद पर बन गए 9 रन? U-19 World Cup में…
अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला, जब एक ही गेंद पर अफगान टीम के खाते में पूरे 9 रन जुड़ गए। ...
-
U19 World Cup: पाकिस्तान की फील्डिंग फिर बनी मज़ाक, एक ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को दिए दो…
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी किस्मत के साथ नजर आए। पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने एक ही गेंद पर कैच छोड़कर और रनआउट का ...
-
VIDEO: U-19 World Cup में RCB के खिलाड़ी का कमाल, विहान मल्होत्रा ने स्लिप लपका हैरतअंगेज़ कैच
आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत भारत ने दमदार गेंदबाज़ी से की। मुकाबले के पहले ही दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा ने अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान ...
-
VIDEO: U-19 World Cup में रित्विक रेड्डी की गजब गेंद, वैभव सूर्यवंशी के उड़ाए डंडे, स्टंप्स को भेजा…
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के मुकाबले के दौरान मैदान पर एक हाई-वोल्टेज मोमेंट देखने को मिला। यूएसए के तेज़ गेंदबाज़ रित्विक रेड्डी ने भारत के युवा स्टार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को ...
-
जब गेंद से टेस्ट मैच के बीच में पिच में हो गया छेद और 121 मिनट रुका खेल,…
हाल ही में एडिलेड के कैरेन रॉल्टन ओवल में एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच WBBL मैच एक अजीब गड़बड़ के बाद बीच में ही रोक दिया। असल में हुआ ये कि दोनों टीम ...
-
AFG vs ZIM: गुरबाज़-जादरान की जोड़ी ने मचाया धमाल, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 9 रन से हराकर सीरीज…
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 9 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। ...
-
AFG vs ZIM: राशिद की फिरकी और जादरान की मैच जीताऊ पारी, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट…
हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 7 विकेट से मात दी। कप्तान राशिद खान ने गेंद से कमाल दिखाया, तो इब्राहिम जादरान ने नाबाद अर्धशतक ...
-
AFG vs ZIM: इब्राहिम जादरान और मुजीब उर रहमान का जलवा, अफगानिस्तान ने पहले टी20 में ज़िम्बाब्वे को…
हरारे में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 53 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ...
-
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, 7 साल बाद टीम में…
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 7 साल बाद ग्रीम क्रेमर की वापसी सबसे बड़ी खबर है। 39 साल ...
-
SL vs ZIM: कुसल परेरा और कामिल मिशारा की तूफानी पारी से श्रीलंका ने जीता सीरीज, जिम्बाब्वे को…
हरारे में खेले गए सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08