आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मुकाबले में फील्डिंग का एक शानदार नज़ारा देखने को मिला। अच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे बाबर आज़म को अर्धशतक से ठीक पहले मिलिंद कुमार ने हैरतअंगेज़ कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मंगलवार (11 फरवरी) को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए ग्रुप ए मुकाबले में जबरदस्त फील्डिंग मोमेंट देखने को मिला। यूएसए के मिलिंद कुमार ने डाइव लगाते हुए ऐसा कैच लपका, जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया।
पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में बाबर आज़म तेज़ी से रन बटोर रहे थे और अर्धशतक से महज़ चार रन दूर थे। यूएसए के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद मोहसिन की शॉर्ट गेंद पर बाबर ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया और गेंद लॉन्ग ऑन की दिशा में हवा में चली गई।