आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी किस्मत के साथ नजर आए। पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने एक ही गेंद पर कैच छोड़कर और रनआउट का मौका गंवाकर उन्हें दो जीवनदान दे दिए। हालांकि इसके बावजूद वैभव अपनी पारी को बड़ी स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।
आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत और पाकिस्तान रविवार, 1 फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में आमने-सामने हैं। इस अहम मैच में भारत की ओर से पारी की शुरुआत 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने की।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान शानदार आत्मविश्वास दिखाया और 22 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि अच्छी शुरुआत के बावजूद वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। पारी के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सय्यम ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।