This england
इंग्लैंड महिला गेंदबाज केट क्रॉस का कमाल, आखिरी ओवर में करिश्माई गेंदबाजी कर भारत को दी 1 रन से मात
9 मार्च। तेज गेंदबाज केट क्रॉस की ओर से अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत को एक रन से हरा दिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली है। इंग्लैंड ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती थी।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन का स्कोर बनाया और फिर भारतीय टीम को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 118 रन पर रोक दिया।
इंग्लैंड से मिले 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को 10 रन के अंदर ही हर्लीन देओल (1) के रूप में पहला झटका लग गया। लेकिन फिर इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
मंधाना टीम के 87 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुई। उनके आउट होने के बाद अनुभवी मिताली राज ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि दूसरे छोर पर विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा।
भारत को अंतिम छह गेंदों पर जीत के लिए केवल तीन रन बनाने थे लेकिन टीम केवल एक रन ही बना पाई तथा उसने दो विकेट भी गंवा दिए। अंतिम ओवर में मिताली को स्ट्राइक न मिल पाना भी भारत की हार का एक कारण रहा। मिताली ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से क्रॉस ने बेहतरीन दो विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनके अलावा अन्या श्रबसूले, लिंसे स्मिथ और लौरा मार्श ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले, भारतीय टीम ने अपनी गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को छह विकेट पर 119 रन पर रोक दिया लेकिन उसके बल्लेबाज इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए।
मेहमान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को डेनली व्याट (24) और टैमी ब्युमोंट (26) ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 51 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी।
हालांकि मेहमान टीम इस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 119 रन ही बना पाई। एमी जोन्स ने 26, सोफिया डंक्ले ने नाबाद 14 और कप्तान हीथर नाइट ने 11 रन बनाए।
भारत की ओर से अनुजा पाटिल और हर्लीन देओल के दो-दो विकेटों के अलावा एकता बिष्ट और पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिए।
Related Cricket News on This england
-
पहला टी-20 : इंग्लैंड ने विडीज को 4 विकेट से हराया
सेंट लूसिया, 6 मार्च - इंग्लैंड ने डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया। विंडीज ने मंगलवार देर रात हुए मैच में पहले ...
-
WI vs ENG: क्रिस गेल,ओशाने थॉमस के आगे पस्त इंग्लैंड,वेस्टइंडीज ने 5वां वनडे जीतकर ड्रॉ की सीरीज
सेंट लूसिया, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस (21/5) की बेहतरीन गेंदबाजी बाद विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (77) की एक और तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पांचवें और आखिरी वनडे मैच में ...
-
धमाकेदार मैच में बने 807 रन, 46 छक्के और 2 बल्लेबाजों ने बनाए 150 से ज्यादा रन, देखिए…
28 फरवरी। सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा में खेले गए चौथे वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 29 रनों से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 418 रन 6 विकेट पर बनाए जिसके ...
-
वर्ल्ड कप से पहले माइकल वॉन ने ऐसा कहकर इंग्लैंड को चेताया,बताया ऐसे मिलेगी जीत
बारबाडोस, 26 फरवरी (CRICKETNMORE)| पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि अगर उनके देश इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जीतना है तो उसे हवा में उड़ने से बचना होगा और जमीन पर ही रहना होगा। ...
-
WI vs ENG: बारिश के कारण रद्द हुए वेस्टइंडीज-इंग्लैंड का तीसरा वनडे,सीरीज जीत की जंग हुई कड़ी
सेंट जॉर्ज, 26 फरवरी (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच वेस्टइंडीज के सेंट जॉर्ज ग्रेनाडा में खेले जाने वाला तीसरा वनडे मैच भारी बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम ने लिया ऐसा फैसला
25 फरवरी। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम ने ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज की ने आंद्रे रसेल को वापस टीम में शामिल कर लिया है। वहीं केमर रोच चोटिल होने की वजह ...
-
WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 26 रन से दी मात,ये 2 खिलाड़ी बने…
ब्रिजटाउन, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| शेमरोन हेटमायेर (104) के शतक के बाद शेल्डन कोटरेल (पांच विकेट) के दम पर वेस्टइंडीज ने केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 26 रनों से ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान,इन 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी
लंदन, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली आगामी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जोस बटलर और बेन स्टोक्स को 14 सदस्यीय टीम से आराम दिया है और उनकी जगह ...
-
WORLD RECORD: क्रिस गेल ने रचा इतिहास,इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बने
21 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने शानदार शतक की बदौलत एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने अपने नाम कर लिया। गेल ने ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान,इन 3 खिलाड़ियों की वापसी
बारबाडोस, 16 फरवरी (CRICKETNMORE)| क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए शनिवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। सीडब्ल्यूआई वेबसाइट ...
-
इंडिया-ए के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, इंग्लैंड लायंस को सस्ते में समेटकर फॉलोऑन खेलाया
मैसुरु, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| इंडिया-ए ने अपने गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर यहां खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार इंग्लैंड लायंस को उसकी पहली पारी में 140 रन ...
-
WI vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 232 रनों से रौंदा, लेकिन 2-1 से हारी…
13 फरवरी,(CRICKETNMORE)। सेंट लुसिया में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मेजबान वेस्टइंडीज को 232 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पहले दो मैचों में शानदार जीत हासिल करने वाली ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : इंग्लैंड लायंस और इंडिया-ए का मैच ड्रॉ
वायनाड (केरल), 10 फरवरी - ओली पोप (63) और सैम हेन (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड लायंस ने यहां कृष्णागिरी स्टेडियम में इंडिया-ए के साथ खेले गए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : पांचाल का दोहरा शतक, इंडिया-ए के 540/6
वायनाड (केरल), 9 फरवरी - प्रियांक पांचाल (206) के शानदार दोहरे शतक की मदद से इंडिया-ए ने यहां कृष्णागिरी स्टेडियम में इंग्लैंड लायंस के साथ खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08