This pakistan
शाहीन आफरीदी के एशिया कप 2022 से बाहर होने से मुसीबत में पाकिस्तान : वसीम अकरम
नई दिल्ली, 23 अगस्त - पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि आगामी एशिया कप से पहले चोट के कारण शाहीन शाह आफरीदी का बाहर होना बाबर आजम की टीम के लिए एक बड़ा झटका है। 2018 में अपने डेब्यू के बाद से आफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 40 टी20 मैचों में 47 विकेट लिए हैं और 2021 टी20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की 10 विकेट की जीत में उन्होंने चार ओवरों में 3/31 विकेट लिए थे।
अकरम ने कहा, "शाहीन आफरीदी को पाकिस्तान टीम द्वारा बहुत मिस किया जाएगा। नई गेंद से विकेट लेने के कारण वह महत्वपूर्ण रहे हैं। इस प्रारूप में, यदि आपको विपक्ष को रोकना है, तो यह शुरूआती विकेट लेकर किया जा सकता है और यही वह करते आए हैं। वह सभी प्रारूपों में विकेट टू विकेट गेंदबाजी करते हैं, चाहे कोई भी बल्लेबाज हो।"
उन्होंने कहा, "वह बहुत सुसंगत है और सभी प्रारूपों में पाकिस्तान का मुख्य गेंदबाज है। इस बात की काफी आलोचना हुई, जब उन्हें ब्रेक नहीं दिया गया और उसका भार प्रबंधन नहीं किया जा रहा था। लेकिन वह केवल 22 वर्ष के हैं और चोट के कारण बाहर होना पड़ा है।"
आफरीदी को श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में चोट लग गई थी और तब से वह एक्शन से बाहर हैं।
अकरम ने आगे पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसमें अब आफरीदी की अनुपस्थिति के कारण विविधता की कमी हो गई है।
नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, जो पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं, हसनैन, हारिस रऊफ और आलराउंडर मोहम्मद वसीम जैसे 150 प्लस तेज गेंदबाजों के पास गति है। वे एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण हैं। लेकिन वे सभी राइट हैंडर्स हैं और बाएं हाथ का तेज गेंदबाज न होने से टीम के पास विविधता की कमी हो गयी है।"
बल्लेबाजी विभाग में, पाकिस्तान का नेतृत्व कप्तान बाबर आजम करेंगे, जो सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं। भारत के बल्लेबाज विराट कोहली के साथ आजम की तुलना के बारे में पूछे जाने पर अकरम ने महसूस किया कि दोनों के बीच किसी भी तरह का तुलना करना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा, "यह (तुलना) स्वाभाविक है। जब हम खेलते थे, मुझे याद है कि लोग इंजमाम-उल-हक की तुलना राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर से करते थे। इससे पहले, यह जावेद मियांदाद-सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ और जहीर अब्बास के बीच होता था। यह स्वाभाविक है, जैसा आपने कहा कि बाबर तीनों प्रारूपों में बहुत सुसंगत रहे हंै, क्योंकि उनके पास अच्छी तकनीक है, इसलिए वह इतना सुसंगत रहे हैं।"
Related Cricket News on This pakistan
-
बैन झेल चुके मोहम्मद हसनैन एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में हुए शामिल,शाहीन अफरीदी की जगह…
चोटिल शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की जगह मोहम्मद हसनैन (Mohammad Hasnain) को एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिेकट बोर्ड ने सोमवार (22 अगस्त) को आधिकारिक बयान जारी ...
-
Cricket Tales - उस दिन कमेंटेटर भी बोले, मोइन मेंटल हो गया है!
2000 का एशिया कप फाइनल (पाकिस्तान बनाम श्रीलंका) - पाकिस्तान के लिए मोइन खान ने एक ऐसी पारी खेली कि बर बस कमेंटेटर के मुंह से निकल गया- मोइन मेंटल हो गया है। कमाल का ...
-
VIDEO : बाबर आज़म ने तो हद ही कर दी! नीदरलैंड को बोल दिया स्कॉटलैंड
नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ब्लंडर करते हुए दिख रहे हैं। ...
-
हसन अली ने भरी हुंकार, बोले- 'मेरे नेचर में ही है हार नहीं मानना, मैं एक फाइटर हूं'
हसन अली ने साफ कर दिया है कि उन्होंने पहले भी प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की थी और अब एक बार फिर उन्हें ऐसा ही करना है। ...
-
पाकिस्तान को बड़ा झटका, एशिया कप 2022 से बाहर हुए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) चोट के काऱण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ...
-
NED vs PAK 3rd ODI: इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव, ऐसे बनाए अपनी Fantasy Team
पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है ऐसे में अब मेहमानों की निगाहें मेजबानों को घर पर क्लीन स्वीप करने पर टिकी ...
-
330 का टारगेट था, 52 रन बनाकर आखिरी ODI में निपटे थे सचिन, नन्हे विराट कोहली ने ठोके…
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का अंतिम वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में बांग्लादेश में एशिया कप में खेला था। ये मैच सचिन तेंदुलकर से ज्यादा विराट कोहली के उदय के लिए याद किया ...
-
NED vs PAK: हवा में नाचा स्टंप, 19 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिखाया जादू
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान पाक के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने गजब की गेंदबाजी की है। नसीम शाह की गेंद पर स्टंप हवा में नाच गया ...
-
NED vs PAK: पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में नीदरलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्जा, इन खिलाड़ियों ने…
Netherlands vs Pakistan, 2nd ODI: पाकिस्तान ने गुरुवार (18 अगस्त) को खेले गए रॉटरडैम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में नीदरलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों ...
-
मोहम्मद हफीज़ ने अपनी ही टीम को दिखाया आईना
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच दूसरे वनडे से पहले मोहम्मद हफीज़ ने अपनी ही टीम पर तंज कसा है। ...
-
एशिया कप 2022: भारत vs पाकिस्तान मुकाबले के लिए टिकट कैसे खरीदें?
Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए टिकट आप इस वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। ...
-
NED vs PAK 2nd ODI: इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव, ऐसे बनाए अपनी Fantasy Team
नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच पाकिस्तान ने जीता है। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा। ...
-
NED vs PAK: पाकिस्तान ने पहले वनडे में नीदरलैंड को 16 रनों से हराया, फखर जमान-बाबर आजम बने…
Netherlands vs Pakistan, 1st ODI: फखर जमान (Fakhar Zaman) और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार (16 अगस्त) को खेले गए पहले वनडे मैच में नीदरलैंड को ...
-
NED vs PAK: फखर जमान को मधुमक्खी ने काटा, लाइव मैच में मारा डंक, देखें वीडियो
नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मैच के दौरान मैदान पर अजब की कॉमेडी देखने को मिली। फखर जमान को 16 अगस्त मंगलवार को ततैया ने डंक मार दिया जिसका वीडियो सामने आया है। ...