Advertisement
Tilak varma breaks virat kohli record: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IND vs ENG: तिलक वर्मा ने चेन्नई में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विराट कोहली समेत वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टी-20 मैच मेंं इंग्लैंड को 2 विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में युवा तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई और अंत तक नाबाद रहते हुए 72 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस 72 रनों की पारी के दौरान तिलक ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।
तिलक ने विराट के भारतीय रिकॉर्ड और बिना आउट हुए टी-20I में सबसे अधिक रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही तिलक ने बिना आउट हुए लगातार चार टी-20 इंटरनेशनल पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, उन्होंने चार पारियों में बिना आउट हुए अविश्वसनीय 318 रन बनाए। Read More...
Related Cricket News for Tilak varma breaks virat kohli record - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement