Tnpl 2022
Watch: 1 बॉल पर लिए गए 2 DRS, रविचंद्रन अश्विन ने रिव्यू को क्यों किया रिव्यू? जान लीजिए वजह
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 के चौथे मुकाबले में एक गज़ब की घटना घटी। यह मुकाबला डिंडीगुल ड्रैगन्स और Ba11sy त्रिची के बीच बुधवार (14 जून) को खेला गया था जिसके दौरान 1 गेंद पर 2 डीआरएस लिये गए। जी हां, ऐसा ही हुआ और ऐसा करने वाले थे डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन। दरअसल, अश्विन ने यहां थर्ड अंपायर के फैसले को चैलेंज किया था लेकिन इसका उनकी टीम को कुछ फायदा नहीं हुआ। हालांकि अब रविचंद्रन अश्विन ने रिव्यू पर रिव्यू लेने का अपना कारण बताया है।
TNPL में खेले गए मुकाबले के बाद कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'स्क्रीन पर देखकर मुझे लगा कि बल्लेबाज़ आउट था। इस टूर्नामेंट में डीआरएस नया है। बल्ले का किनारा लगने पर अल्ट्राएज पर स्पाइक आम तौर पर बल्ले पर गेंद लगने से पहले दिखाता है। ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत होना चाहिए। उन्होंने (अंपायर) इसे पलट दिया, मैं थोड़ा खुश नहीं था। इसलिए, मैंने रिव्यू लिया। मैं उम्मीद कर रहा था कि थर्ड अंपायर इसे एक अलग एंगल से देख सकते हैं।'
Related Cricket News on Tnpl 2022
-
24 बॉल 2 रन और 4 विकेट, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ TNPL में बिखेरे जलवे; देखें VIDEO
बाएं हाथ के गेंदबाज़ साई किशोर तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शानदार गेंदबाज़ी करने के बाद सुर्खियां बटोर रहे है। इस साल साई किशोर में आईपीएल में भी डेब्यू किया था। ...
-
6,6,6,6,6,6,4,4,4,4- मुंबई इंडियंस ने 1 मैच के बाद कर दिया था बाहर,अब ऑलराउंडर ने खेली 70 रनों की…
संजय यादव (Sanjay Yadav) ने इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था, उन्हें एक मैच में ही मौका मिला था ...
-
24 घंटे में हुआ गलती का एहसास, जगदीशन ने मांगी सरेआम माफी
तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच में ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसके बारे में फैंस ने शायद नहीं सोचा होगा। ...
-
मांकडिंग से बौखलाया बल्लेबाज़, कैमरे में दिखा-दिखाकर की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
मांकडिंग आउट होने वाला कोई भी बल्लेबाज़ खुश नहीं होता, ऐसा एक बार फिर देखने को मिला है। यह वीडियो तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2022) के एक मैच से जुड़ा है। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago