Trent boult catch
Advertisement
Abu Dhabi T10 League 2025: ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, Trent Boult ने पकड़ा है साल 2025 का बेस्ट कैच; देखें VIDEO
By
Nishant Rawat
November 24, 2025 • 18:10 PM View: 724
Trent Boult Catch Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने बीते शनिवार, 22 नवंबर को अबू धाबी टी10 लीग 2025 (Abu Dhabi T10 League 2025) के 13वें मुकाबले में बाउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) का एक बेहद शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि ये कैच साल 2025 के बेस्ट कैच में से एक है।
दरअसल, ट्रेंट बोल्ट का ये कैच डेक्कन ग्लेडियेटर्स की इनिंग के पांचवें ओवर में देखने को मिला। नॉर्दर्न वॉरियर्स लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ शाहिद भुट्टा करने आए थे जिन्होंने अपना पहला ही गेंद ऑफ साइड में काफी बाहर डिलीवर करके मार्कस स्टोइनिस को फंसाया। यहां बल्लेबाज़ जोर से हवाई शॉट मारकर छक्का प्राप्त करना चाहता था जिसकी कोशिश में ही उनसे गलती हुई।
TAGS
Trent Boult Trent Boult Catch Marcus Stoinis Northern Warriors Deccan Gladiators Abu Dhabi T10 League 2025
Advertisement
Related Cricket News on Trent boult catch
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement