Tripura cricket team
Advertisement
हनुमा विहारी के बाद अब विजय शंकर ने भी बदली घरेलू टीम, दोनों ही त्रिपुरा के लिए खेलते आएंगे नजर
By
Shubham Sharma
August 27, 2025 • 11:20 AM View: 728
भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी के बाद अब विजय शंकर ने भी अपनी घरेलू टीम बदल दी है और वो आगामी घरेलू सीजन में विहारी के साथ त्रिपुरा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। विजय शंकर ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) पहले ही प्राप्त कर लिया है और अब उन्हें त्रिपुरा से औपचारिक स्वीकृति मिलने की देर है।
शंकर ने मंगलवार को क्रिकबज से बातचीत के दौरान बताया, "मुझे TNCA से NOC मिल गई है, लेकिन मुझे अभी त्रिपुरा क्रिकेट संघ से पुष्टि नहीं मिली है। त्रिपुरा से औपचारिक स्वीकृति पत्र मिलने के बाद मैं आधिकारिक तौर पर अपने बदलाव की घोषणा कर पाऊंगा।"
Advertisement
Related Cricket News on Tripura cricket team
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement