U 19 world cup
अभ्यास मैच में स्टीव स्मिथ ने खेली शतकीय पारी, इंग्लैंड को मिली 12 रनों से हार
26 मई। स्टीवन स्मिथ (116) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप अभ्यास मैच में इंग्लैंड को 13 रनों से हरा दिया।
आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए थे। इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी और हालिया प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उसे तीन गेंद पहले ही 285 पर समेट जीत हासिल की।
इंग्लैंड के लिए जेम्स विंसे ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे। उनके अलावा इस मैच में कप्तानी कर रहे जोस बटलर ने अपने अंदाज में 31 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली।
अंत में क्रिस वोक्स (40) ने टीम को जिताने का भरसक प्रयास किया, लेकिन 275 के कुल स्कोर पर रन आउट होने से इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी थीं। ग्लैन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी की जोड़ी ने मिलकर जोफ्रा आर्चर (1) को रन आउट कर इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया।
इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 32, मोइन अली ने 22, जॉनी बेयरस्टो ने 12, लियाम प्लंकट ने 19 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ और केन रिचर्डसन ने दो-दो विकेट लिए। नाथन कल्टर नाइल, एडम जाम्पा, नाथन लॉयन, स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले, स्मिथ ने दर्शकों के मजाक उड़ाने के बाद भी अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दिया और शतक जमाया। उन्होंने चौथे नंबर पर आकर 102 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड वार्नर ने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए। वार्नर ने भी दर्शकों के मजाक का सामना किया।
शॉन मार्श और कैरी ने आस्ट्रेलिया के लिए 30-30 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 31 तो कप्तान एरॉन फिंच ने 14 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए प्लंकट ने चार विकेट लिए। मार्क वुड, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली।
Related Cricket News on U 19 world cup
-
इंग्लैंड को झटका, इयोन मोर्गन के बाद अब यह खिलाड़ी भी हुआ चोटिल
26 मई। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का प्रबल दावेदार माने जाने वाली मेजबान इंग्लैंड को इस समय अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझना पड़ रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को शुक्रवार को ही ऊंगलियों ...
-
वार्म-अप मैच में स्टीव स्मिथ का शतक लेकिन इंग्लैंड के फैन्स ने ऐसा कहकर किया अपमान
लंदन, 26 मई | विश्व कप अभ्यास मैच खेलने द रोज बाउल मैदान पर पहुंचे आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का दर्शकों ने मजाक उड़ाया। आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को वार्म अप मैच में 12 ...
-
वार्म- अप मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से दी पटखनी, ये खिलाड़ी रहे मैच के…
25 मई। 179 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने केन 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने कमाल की बल्लेबाजी की और 67 रन बनाकर आउट हुए। केन ...
-
वार्म- अप मैच में ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी, रविंद्र जडेजा की पारी के दम पर भारत ने…
25 मई। आईसीसी विश्व कप में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी शनिवार को खेले जा रहे पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के सामने 179 रनों पर ढेर हो गई। ...
-
इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मॉन्टी पनेसर ने की थी बॉल टेम्परिंग, किया ऐसा सनसनीखेज ?
25 मई। इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मॉन्टी पनेसर ने बॉल टेम्परिंग पर सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि उन्होंने गेंदबाजी के दौरान गेंद की खुरदरा करने के लिए सन स्क्रीन, मिंट और अपने पैंट की ...
-
वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान की टीम पलट सकती है बाजी, जानिए मजबूत, कमजोर पक्ष और एक्स फैक्टर
25 मई। अफगानिस्तान ने 2015 में पहली बार विश्व कप में कदम रखा था। तब यह टीम बेहद कमजोर थी और ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी। उसके लिए यह विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय स्तर ...
-
साउथ अफ्रीका ने अभ्यास मैच में श्रीलंका को दी पटखनी, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
25 मई। दक्षिण अफ्रीका ने 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले यहां सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर ...
-
महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने किया ऐलान, वर्ल्ड कप में ये तीन दिग्गज अपनी कप्तानी से करेंगे कमाल
मेलबर्न, 25 मई | आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर मानते हैं कि भारत के विराट कोहली, इंग्लैंड के ईयोन मोर्गन और आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच पर 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म- अप मैच से विजय शंकर बाहर, ये बल्लेबाज करेंगे नंबर 4 पर बल्लेबाजी
25 मई। वर्ल्ड कप में अपने पहले वार्म अप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला। स्कोरकार्ड विजय शंकर चोटिल होने के कारण यह वार्म- अप मैच नहीं खेल रहे ...
-
वर्ल्ड कप से पहले तेंदुलकर ने अपने सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार चौधरी को दिया दिल जीतने वाला…
25 मई। भारतीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टीम की जीत इस बात पर भी निर्भर करेगी ...
-
वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने किया कमाल, इन खिलाड़ियों का…
25 मई। आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान क्या कर सकती है, उसने इस बात की झलक शुक्रवार को पाकिस्तान को अभ्यास मैच में तीन विकेट से हराकर दे दी। अपने पहले अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने ...
-
वर्ल्ड कप से पहले झटका, विजय शंकर हुए चोटिल, आई ऐसी UPDATE
25 मई। विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम को शनिवार को अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले ही उसके लिए विजय शंकर की चोट ...
-
वर्ल्ड कप 2019 में ये तीन दिग्गज बल्लेबाज दिखाएंगे अपनी बल्लेबाजी का कमाल, मार्क वॉ की भविष्यवाणी
24 मई। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए अपने शीर्ष-3 बल्लेबाज चुने हैं और इन तीनों में भारत के विराट ...
-
2019 वर्ल्ड कप में कैसी है वेस्टइंडीज टीम, क्या अपने इतिहास को दोहरा पाएगी, जानिए
24 मई। पहले दो विश्व कप-1975, 1979 में खिताबी जीत और 1983 के फाइनल तक का सफर। यह वो दौर था, जब वेस्टइंडीज की जीत लगभग पक्की होती थी। लेकिन वो दौर खत्म हो गया है ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32