Ul haq
इंजमाम उल हक के मन में चल रही है जिज्ञासा, कौन तोड़ेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड !
लाहौर, 25 फरवरी | पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि उन्हें इंतजार है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को कौन बल्लेबाज तोड़ता है। सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 664 मैचों में कुल 34,357 रन बनाए हैं। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे के अलावा एक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय भी खेला था।
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को सचिन के रिकार्ड को तोड़ने के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में देखा जाता है, लेकिन इंजमाम इंतजार कर देखना चाहते हैं कि कौन मास्टर ब्लास्टर के रनों के पहाड़ को पार करता है।
इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वह क्रिकेट के लिए पैदा हुए थे। मुझे हमेशा से लगता है कि क्रिकेट और वो एक दूसरे के लिए बने थे। मैं सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बात कर रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "मुझे इस बात पर अभी भी हैरानी होती है कि उन्होंने 16-17 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया और शानदार काम किया। यह तभी मुमकिन हो सकता है जब कोई असाधारण हो। बल्कि असाधारण से भी आगे कोई है, तो वो हैं सचिन।"
उन्होंने कहा, "कहना आसान है, करना मुश्किल। उन्होंने वकार यूनुस और वसीम अकरम के सामने 16 साल की उम्र में पदार्पण किया था। उन्होंने जिस तरह की क्रिकेट खेली, जिस गेंदबाजी आक्रमण के सामने खेली, वो चमत्कारिक था।"
सचिन इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी दूसरी सबसे बड़ी विशेषता उनके रिकार्ड हैं। उस दौरान, इतने रन बनाने का चलन नहीं था। महान खिलाड़ी आठ, साढ़े आठ हजार रन तक बनाते थे। सिर्फ सुनील गावस्कर ने 10 हजार रन बनाए थे और ऐसा लगता था कि रिकार्ड नहीं टूटेगा। लेकिन सचिन ने रन बनाकर सारे रिकार्ड तोड़ दिए। अब मुझे इंतजार है कि सचिन के रनों के पहाड़ को कौन पार करेगा।"
Related Cricket News on Ul haq
-
इंजमाम उल हक का आया बयान, इन तीन क्रिकेटरों ने बदल डाला पूरे क्रिकेट को !
लाहौर, 18 फरवरी | पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि सर विवियन रिचर्ड्स, सनथ जयसूर्या और अब्राहम डिविलियर्स, तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के खेल को बदल ...
-
हेड कोच मिस्बाह-उल-हक ने बताया,इस कारण पाकिस्तान को मिली ऑस्ट्रेलिया से करारी शिकस्त
लाहौर, 3 दिसम्बर | ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हरा दिया। मेहमान टीम कहीं से कहीं तक ऑस्ट्रेलिया के सामने प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाई। पाकिस्तान ...
-
मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को दी सलाह, स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए करें ऐसा…
19 नवंबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आउट करने के लिए गेंद को सही जगह पर या ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखना महत्वपूर्ण ...
-
मिस्बाह उल हक बने पाकिस्तान सुपर लीग की इस टीम के हेड कोच, खड़ा हुआ ये विवाद
इस्लामाबाद, 8 नवंबर| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच एवं प्रमुख चयनकर्ता मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद युनाइटेड टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। एक रिपोर्ट में यह ...
-
कोच मिस्बाह उल हक का बयान, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर यह तेज गेंदबाज चमक बिखेर सकता है
लाहौर, 28 अक्टूबर| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि अगर युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को आस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिला तो वह वहां चमक बिखेर सकते ...
-
पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर कोच मिस्बाह उल हक ने तोड़ी चुप्पी, टीम को लेकर बोली ये बात
लाहौर, 10 अक्टूबर | पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं। श्रीलंका ने ...
-
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा हुए खफा, मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक के लिए कही ऐसी बात
9 अक्टूबर। श्रीलंका के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के बुरे प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि टीम के नए कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक पर ...
-
PAK टीम में अपनी जगह पर बोले इमाम-उल-हक, मेहनत से मिला मौका,चाचा की मदद से नहीं
कराची, 29 सितम्बर | पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने कहा है कि उन्होंने अपनी मेहनत से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई लेकिन शायद वह कभी भी उनके ऊपर से वंशवाद का टैग नहीं हटा पाएंगे। इमाम ...
-
मिस्बाह उल हक ने किया खुलासा, पाकिस्तान के कोच बननें पर उन्हें कितना वेतन मिल रहा है ?
26 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि उन्होंने बोर्ड से वेतन को लेकर किसी तरह की मांग नहीं रखी और सिर्फ यही कहा कि जितना वेतन बोर्ड मिकी ...
-
नए कोच मिस्बाह उल हक ने पाक खिलाड़ियों के लिए लिया ऐसा रोचक फैसला, नहीं मिलेगी बिरयानी खाने…
17 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट के नए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने घरेलू और नेशनल शिविर में भाग ले रहे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए एक खास फैसला किया है। मिस्बाह उल हक ने ...
-
मिस्बाह उल हक का ऐलान, बतौर कप्तान सरफराज अहमद के परफॉर्मेंस को लेकर दिया यह बड़ा बयान
7 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नए कोच बने मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नए सिरे से बनानें की तैयारी कर ली है। मिस्बाह उल हक ने कहा कि आने वाले समय में ...
-
हेड कोच,चीफ सिलेक्टर बनने पर शोएब अख्तर ने ऐसा कहकर मिस्बाह-उल-हक की खिंची टांग
लाहौर, 5 सितम्बर | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में कप्तान और चीफ सिलेक्टर की दोहरी भूमिका के लिए चुने गए मिस्बाह उल हक की ट्वीटर पर टांग खिंचाई की ...
-
मिस्बाह उल हक पाकिस्तान के कोच और मुख्य चयनकर्ता, वकार यूनुस को बनाया गया गेंदबाजी कोच
4 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मिस्बाह उल हक को नया कोच नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान टीम के खराब परफॉर्मेंस के बाद मिकी ऑर्थर को पाकिस्तान के कोच ...
-
ये दिग्गज बना पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच और चीफ सिलेक्टर, पहली बार किया गया ऐसा
4 सितंबर,नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच और चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं वकार यूनुस को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago