Vaibhav sooryavanshi: Cricket News & Match Updates
RR vs LSG: टूटा Andre Russell का महारिकॉर्ड, 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने जयपुर में धमाल मचाकर रचा इतिहास
Vaibhav Sooryavanshi Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 19.1 ओवर में 221 रन चेज करके लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 7 चौके और 10 छक्के ठोककर 93 रन बनाए जिसके साथ ही उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
तोड़ा आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि RR vs LSG मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 93 रनों की पारी खेलकर IPL 2026 में अपने 500 प्लस रन पूरे कर लिए हैं। खास बात तो ये है कि वैभव अब एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 500 प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 236.3 की स्ट्राइक रेट से ये कारनामा करके महान आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2019 में 204.8 की स्ट्राइक रेट से IPL में 500 प्लस रन बनाए थे। Read More...