India vs Zimbabwe: टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी हरारे पहुंचे, जिन पर एक बार फिर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब उनके पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस अगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम रविवार (19 जुलाई) को जिम्बाब्वे पहुंची। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते नजर आए।
इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के अलावा तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह समेत बाकी खिलाड़ी भी एयरपोर्ट पर नजर आए। फैंस अब एक बार फिर वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
The T20 world champions are here! India arrived at Robert Gabriel Mugabe International Airport on Sunday evening ahead of Thursday's T20I series opener against Zimbabwe at Harare Sports Club.ZIMvIND #ExperienceZimbabwe pic.twitter.com/jQPxItslXb
Zimbabwe Cricket (ZimCricketv) July 20, 2026