India Probable Playing XI For 1st T20 Vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (ZIM vs IND 1st T20) गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ नए चेहरे नज़र आ सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री: जिम्बाब्वे टूर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। उन्होंने IPL19 में सर्वाधिक रन (16 मैचों में 776 रन) बनाकर टीम इंडिया में जगह बनाई है। हाल ही में उन्हें इंग्लैंड में भी तीन टी20 मैच खेलने का मौका मिला जहां वो सिर्फ 42 रन ही जोड़ पाए। ध्यान दें कि वैभव के नाम टी20 फॉर्मेट में 37 मैचों में 218.56 से 1519 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत के लिए कम से कम एक नया खिलाड़ी तो जरूर डेब्यू करेगा। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर की गैरमौजूदगी में नंबर-7 की पॉजिशन पर हर्ष दुबे को XI में जगह मिल सकती है, लेकिन इस नंबर के लिए सुर्यांश शेडगे भी दावेदार हैं। अगर हर्ष को मौका मिलता है, तो वो अपना T20I डेब्यू मुकाबला खेलेंगे।