भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को विंबलडन का अपना पहला दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह भी थे। इस दौरान वैभव ने बताया कि वह सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बहुत बड़े फैन हैं।
'जियोस्टार' से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने उन टेनिस खिलाड़ियों के बारे में बताया जिन्हें वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वैभव ने कहा, "मैं पिछले 4-5 वर्षों से टेनिस को फॉलो कर रहा हूं। मैं नडाल और जोकोविच को बहुत देखता था। अब मैं जोकोविच का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन ये दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने हमेशा करीब से फॉलो किया है।"
रविवार को पुरुष एकल के फाइनल में इटली के जानिक सिनर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ खिताबी मैच खेल रहे हैं। वैभव ने कहा, "मौजूदा पीढ़ी के टेनिस खिलाड़ियों में मुझे कार्लोस अल्काराज बहुत पसंद हैं, लेकिन वह इस साल नहीं खेल रहे हैं। जब मैंने टूर्नामेंट फॉलो किया, तो मैं जानिक सिनर के दबदबे से बहुत प्रभावित हुआ। इसलिए उम्मीद है कि आज वह फाइनल जीतेंगे।"