Varun chakaravarthy: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup 2026 के नंबर-1 बॉलर बन सकते हैं Varun Chakaravarthy, महान रविचंद्रन अश्विन का भी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
Varun Chakaravarthy Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती अब तक 7 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। यहां से वो इंग्लैंड के सामने सेमीफाइनल मुकाबले में 2 विकेट चटकाते हैं तो वो टूर्नामेंट में अपने 14 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ USA के बॉलर शैडली वैन शल्कविक, जिम्बाब्वे के बॉलर ब्लेसिंग मुज़ारबानी, और साउथ अफ्रीका के बॉलर लुंगी एनगिडी को पछाड़कर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। Read More...