Varun Chakaravarthy Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 08 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि वरुण चक्रवर्ती अब तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में भारत के लिए 8 मैचों में 8.85 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटका चुके हैं। यहां से अब वो न्यूजीलैंड के सामने फाइनल मुकाबले में अगर एक विकेट भी चटकाते हैं तो USA के बॉलर शैडली वैन शल्कविक, जिम्बाब्वे के बॉलर ब्लेसिंग मुज़ारबानी, और इंग्लैंड के बॉलर आदिल राशिद को पीछे छोड़कर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। गौर करें कि फिलहाल इन तीनों ही गेंदबाज़ों के नाम टूर्नामेंट में 13-13 विकेट दर्ज हैं।
T20 WC 2026 में सर्वाधिक विकेट
- शैडली वैन शल्कविक - 4 मैचों में 13 विकेट
- ब्लेसिंग मुज़ारबानी - 6 मैचों में 13 विकेट
- आदिल राशिद - 8 मैचों में 13 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती - 8 मैचों में 13 विकेट
- लुंगी एनगिडी - 7 मैचों में 12 विकेट