India Probable Playing XI Vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या अभिषेक XI से होंगे बाहर?: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा बेहद ही खराब फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में सिर्फ 12.71 की औसत से 89 रन जोड़ पाए हैं। इस दौरान वो तीन बार तो बिना खाता खोले ही आउट हुए। उन्होंने भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में भी निराश किया था और 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन चलते बने थे। हालांकि इन सब के बावजूद वो XI से बाहर किए जाएंगे ऐसा मुश्किल लग रहा है।
गौरतलब है कि अगर अभिषेक प्लेइंग कॉम्बिनेशन से बाहर होते हैं, तो एक बार फिर भारत का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह बदल जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले ऐसा नहीं करना चाहेंगे, यही वज़ह है वो अभिषेक को एक बार फिर मौका दे सकते हैं।