Virat kohli about olympics 2028: Cricket News & Match Updates
टी-20 में सिर्फ एक मैच के लिए रिटयरमेंट से वापस आ सकते हैं विराट कोहली, लेकिन टीम इंडिया को करना होगा ये काम
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उन्होंने भविष्य में सिर्फ एक मैच के लिए अपनी रिटायरमेंट से वापिस आने का संकेत दिया है। उनके इस चुटीले बयान ने फैंस को खुश कर दिया है। कोहली ने सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अलविदा कह दिया था लेकिन अब उन्होंने कहा कि वो 2028 ओलंपिक खेलों में इस प्रारूप में वापसी पर विचार कर सकते हैं।
क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी कर रहा है और लॉस एंजिल्स 2028 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में इस खेल की मेजबानी करेगा और यही कारण है कि कोहली ने कहा कि अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो वो वापसी पर विचार करेंगे। कोहली ने इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट के इतर कहा, "मुझे नहीं पता। हो सकता है कि अगर हम स्वर्ण पदक के लिए खेल रहे हैं, तो ये एक मैच के लिए बहुत कुछ है, पदक जीतें। घर वापस आएं। नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि ये एक बड़ी बात है और ओलंपिक चैंपियन बनना एक शानदार एहसास होगा।" Read More...