Virat kohli odi ranking: Cricket News & Match Updates
ICC ODI Rankings: विराट कोहली ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, शुभमन गिल की नंबर वन की कुर्सी पर खतरा
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। 36 वर्षीय कोहली ने मंगलवार को अपनी शानदार पारी की बदौलत भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद की और उनकी इस पारी ने उनकी रैंकिंग्स में भी सुधार किया।
कोहली ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। कोहली चल रहे टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चार पारियों में 72.33 की औसत और 83.14 की स्ट्राइक-रेट से 217 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग में दो पायदान नीचे पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं जबकि कोहली उनसे ऊपर चौथे स्थान पर हैं। Read More...