Virat kohli: Cricket News & Match Updates
Asia Cup 2023: आगा सलमान को हेलमेट ना पहनने की गलती पड़ी भारी, जडेजा की गेंद लगकर बहने लगा चेहरे से खून, देखें Video
सोमवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान (Agha Salman) स्पिनर रवींद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर पैडल-स्वीप करने का प्रयास करते समय अपने चेहरे को चोटिल करवा बैठे। गेंद उनके चेहरे पर जाकर लगी और खून आने लगा। सलमान ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल उनको देखने भी आये।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सलमान ने बिना हेलमेट पहने जडेजा का सामना करने का फैसला किया। जडेजा ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद फ्लैटर डाली,जिस पर सलमान ने पैडल-स्वीप खेलने की कोशिश की। हालाँकि,शॉट अच्छे से नहीं खेल पाए और गेंद उनके चेहरे पर लगी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी नाक के आसपास कट लग गया और तुरंत खून आने लगा। हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद वो हेलमेट पहनकर खेलने लगे लेकिन वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। 24वां ओवर करने आये कुलदीप ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट कर दिया। उन्होंने 32 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन बनाये। Read More...