Virat kohli: Cricket News & Match Updates
Asia Cup: इतिहास रचने से 78 रन दूर रोहित शर्मा, सचिन-विराट के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा और उन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि से सिर्फ 78 रन दूर हैं। अगर रोहित ये 78 रन पाकिस्तान के खिलाफ ही बना देते हैं तो वो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
रोहित वनडे क्रिकेट में 10,000 रनों के आंकड़े के बेहद करीब हैं और अगर वो पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन बना लेते हैं तो वो ऐसा करने वाले प्रारूप में दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में रोहित के साथी विराट कोहली टॉप पर हैं जबकि सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली उनके बाद आते हैं। ऐसे में रोहित के पास गांगुली को पछाड़ने का मौका होगा। तीसरे नंबर पर काबिज गांगुली ने 263 पारियों में 10,000 रन का आंकड़ा छुआ था। दूसरी ओर, रोहित ने भारत के लिए अब तक केवल 239 वनडे पारियां ही खेली हैं। Read More...