Rishi Kapoor (IANS)
नई दिल्ली, 30 अप्रैल| क्रिकेट जगत ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया है जिनका गुरुवार सुबह 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। ऋषि को बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर अभिनेता इरफान खान की मौत के एक दिन बाद आई। बुधवार को इरफान खान का निधन हो गया था।
ऋषि कपूर अपने पीछे पत्नी नीतू, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा को छोड़ गए हैं।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, "यह अवास्तविक और अविश्वस्नीय है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। यह बात पचा पाना मुश्किल है कि एक लीजेंड आज चला गया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"