नई दिल्ली, 3 मई| भारतीय टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर एम.एस.के. प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में अंतर बताया है। ऑनलाइन लाइव वीडियो सेशन में बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि तीनों की कप्तानी की शैली अलग है जिसने बीते वर्षो में काफी सफलता अर्जित की है।
एक इंटरव्यू में प्रसाद ने कहा, "अगर आप आधार शैली देखेंगे तो कप्तानी की कई अलग-अलग शैलियां होती हैं। यह तीनों अलग तरह के कप्तान हैं। मुझे भरोसा है कि यह तीनों अपने आप में अच्छे हैं।"
प्रसाद ने कहा, "यह तीन खिलाड़ी हैं जिनकी अलग-अलग शैली हैं। माही एकदम शांत हैं। जब तक वो अपनी रणनीति को लागू नहीं करते तब तक आप नहीं जानते कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। वे बेहद शांत हैं और सरल हैं जबकि विराट बेहद स्पष्टता रखने वाले कप्तान हैं। वह हमेशा सामने वाले के लिए तैयार रहते हैं। वह अपने दिमाग में काफी साफ हैं कि उन्हें क्या चाहिए।"