Wasim jaffer: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : जाफर, सतीश के अर्धशतकों की मदद से केरल के खिलाफ विदर्भ की पारी संभली !
4 फरवरी। इन फॉर्म बल्लेबाज गणेश सतीश और अनुभवी खिलाड़ी वसीम जाफर के अर्धशतकों के दम पर मौजूदा विजेता विदर्भ ने यहां केरल के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के मैच के पहले दिन मंगलवार का अंत छह विकेट के नुकसान पर 239 रनों के साथ किया है। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की शुरुआत खराब रही थी लेकिन जाफर और सतीश ने तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया।
इन दोनों के अलावा सिद्वार्थ वाथ ने अहम 43 रनों का योगदान दिया। स्टम्प्स तक आदित्य सरवटे 22 और अक्षय कारनेवर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले, विदर्भ ने अपना पहला विकेट चार के कुल स्कोर पर अनिरुद्ध चौधरी के रूप में खो दिया था। वह खाता तक नहीं खोल पाए थे। कप्तान फैज फजल (10) भी 23 के कुल स्कोर पर बासिल थम्पी का शिकार हो गए।
इसके बाद जाफर और सतीश ने टीम को संभाला। जाफर 127 के कुल स्कोर पर मनोहरन का शिकार बने जबकि मोहम्मद निद्देश ने 157 के कुल स्कोर पर सतीश की पारी का अंत किया। जाफर ने 149 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया। सतीश ने 142 गेंदें खेली और छह चौके लगाए। केरल के लिए निद्देश ने तीन और नेदुमानकुझी बासिल ने दो विकेट लिए। मनोहरन के हिस्से एक विकेट आया।
Related Cricket News for Wasim jaffer - Tesst
रणजी ट्राफी में वसीम जाफर ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने !
Ranji Trophy: Wasim Jaffer becomes first batsman to amass 12000 runs
वसीम जाफर ने दिए संकेत, क्रिकेट को अलविदा कहकर अगले रणजी सीजन इस रोल में आएंगे नजर
Wasim Jaffer appointed Kings XI Punjab batting coach
दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर बने इस आईपीएल टीम के नए बल्लेबाजी कोच
Wasim Jaffer makes record 150th Ranji Trophy appearance
वसीम जाफर ने रचा इतिहास,रणजी ट्रॉफी में 150 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने
वसीम जाफर विजय हजारे ट्रॉफी में इस टीम के कप्तान बने, जानिए पूरी डिटेल्स !
इस दिग्गज बल्लेबाज की भविष्यवाणी,विराट कोहली वनडे में बना सकते हैं 75-80 शतक
वसीम जाफर का खुलासा,इस दिग्गज के चलते विदर्भ ने घरेलू क्रिकेट में मचाया है धमाल
इंटरव्यू: किस्मत में जो है, वो होकर रहता है, भारतीय टीम में लगातार जगह नहीं बना पाने का कोई अफसोस नहीं
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में वसीम जाफर का कमाल का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
रणजी ट्रॉफी : जाफर के दोहरे शतक से मजबूत विदर्भ
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल: वसीम जाफर,संजय का धमाकेदार शतक,विदर्भ दमदार शुरुआत
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago