Wasim jaffer: Cricket News & Match Updates
Ind Vs Aus: स्टीव स्मिथ को कैसे रोंके?, वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को दिया ऑफर
Ind Vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इन दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टिव स्मिथ ने अपने बल्ले से आग उगली है। स्मिथ ने भारत के खिलाफ दोनों ही मैचों में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई है। स्टीव स्मिथ टेस्ट मैचों में भी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं ऐसे में उनको कैसे रोका जाए? इस सवाल पर भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने मजेदार पोस्ट किया है।
वसीम जाफर आए दिन कोई न कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर कर फैंस का एंटरटेनमेंट करते हैं। इस बीच जाफर ने स्मिथ को टैग करते हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि, ' शुभकामनाएं, आपने हवाई जाने के लिए पेड ट्रिप जीत ली है। स्मिथ इस मौके को न जाने दें। 15 दिसंबर से पहले किसी भी दिन आप इस यात्रा के लिए निकल सकते हैं। वहां पर एक महीना जमकर मस्ती करें।' Read More...