When icc
विश्व कप 2019 : आज भारत व पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
मैनचेस्टर, 16 जून - भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप-2019 के महामुकाबले में आज यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था, लेकिन अब उसके सामने वो मुकाबला है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है।
मैदान के अंदर और बाहर इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों की सीमाओं के अंदर और सीमाओं के आसपास जबरदस्त रोमांच और उत्साह रहता है।
इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं और यह मुकाबला खास इसलिए भी है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले जो मैच खेला गया था, वो था आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल जहां भारत को मात मिली थी।
उस हार का जख्म भारत के लिए बड़ा था जिसे भरने के लिए उसके दिमाग में इस मैच में जीत के सिवाए कुछ और नहीं होगा।
भारत ने इस विश्व कप में अभी तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को हराया था। तीसरा मैच न्यूजीलैंड से था जो बारिश के कारण धुल गया था।
अगर विश्व कप में इन दोनों टीमों की बात की जाए तो भारत कभी भी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से हारा नहीं है। 1992 से लेकर 2015 विश्व कप तक दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हो चुकी हैं लेकिन पाकिस्तान कभी भी जीत नहीं पाया है। इस रिकार्ड से जरूर भारत को आत्मविश्वास मिलेगा।
लेकिन भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये वही पाकिस्तान है जिसने चैम्पियंस ट्रॉफी में उसे मात दी थी। इस बार भी यह टीम कम नहीं। पाकिस्तान ने शुरुआत जरूर खराब की थी और पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी।
लेकिन पाकिस्तान ने वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड को मात दी और अपने पिछले मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेल बता दिया था कि उसे हराना आसान नहीं है।
पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसके दो सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज फॉर्म में आ गए हैं। इन दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन स्पैल डाल उसे हार की तरफ मोड़ दिया था तो वहीं आमिर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट ले उसे बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था।
आमिर ने ही चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट ले भारत को हार की तरफ धकेला था। इस मैच में भी सभी की नजरें आमिर और कोहली के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा पर होंगी। आमिर को बड़े टूनार्मेंट का खिलाड़ी कहा जाने लगा है क्योंकि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। वह विश्व कप टीम में भी जगह नहीं बना पाए थे लेकिन चयनकतार्ओं ने बाद में उन्हें टीम में शामिल किया और आमिर ने इस विश्व कप में अपने आप को अभी तक साबित किया है।
भारत के लिए एक बुरी बात यह है कि शिखर धवन खेलने के लिए मौजूद नहीं है। ऐसे में रोहित के साथ पारी की शुरुआत लोकेश राहुल करेंगे। राहुल और रोहित की कोशिश भारत को अच्छी शुरुआत देने की होगी।
कोहली पर पूरा विश्व नजर टिकाए बैठा है, क्योंकि वह पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ विफल हो गए थे। इस बार कप्तान कोहली भी कोशिश करेंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ रन कर सकें।
चौथे नंबर पर टीम प्रबंधन किसे उतारता है यह देखना होगा। टीम के पास विजय शंकर और दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकल्प हैं। महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं हार्दिक पांड्या से एक बार फिर उसी तरह की पारी की उम्मीद होगी जिस तरह की उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली थी।
पाकिस्तान की गेंदबाजी लय में आ गई है लेकिन उसे फील्डिंग से निराशा मिल रही है। टीम की फील्डिंग अभी तक दोयम दर्जे की साबित हुई है और यह भारत के खिलाफ उसे मुसीबत में डाल सकती है।
वहीं अगर बल्लेबाजी की बात की जाए तो पाकिस्तान के लिए भारत के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना आसान नहीं होगा। दो साल में भारत ने अपनी गेंदबाजी में गजब का सुधार किया है। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार शुरू में पाकिस्तानी बल्लेबाजी की परीक्षा लेंगे तो मध्य में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव भी पाकिस्तानियों को परेशान करेंगे।
पाकिस्तान को इमाम उल हक और फखर जमन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। बाबर आजम और मोहम्मद हफीज तो फॉर्म में हैं लेकिन शोएब मलिक का बल्ला अभी तक शांत है। भारत के खिलाफ जीत के लिए इन शीर्ष-4 बल्लेबाजों में से किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी।
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।
आईएएनएस
Related Cricket News on When icc
-
INDvPAK - मैनचेस्टर में डेरा डाले बैठे हैं बादल
नई दिल्ली, 16 जून - ब्रिटेन के औद्योगिक शहर मैनचेस्टर में रविवार को आसमान में बादलों का डेरा है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम ...
-
आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत से कभी नहीं जीता पाकिस्तान,जानें पिछले 6 महामुकाबलों का इतिहास
भारत और पाकिस्तान के बीच का कोई भी मुकाबला प्रशंसकों को रोमांच से भर देता है। पिछले कई वर्षो से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दोनों टीमें कई ...
-
WC 2019: आज पहली जीत के लिए साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान आमने-सामने,देखें संभावित प्लेइंग XI
15 जून,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आज आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में काउंटी ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों टीमें जीत का खाता खोलना चाहेंगी।अनुभवहीन बल्लेबाजी होने के कारण साउथ अफ्रीका... ...
-
CWC19, प्रीव्यू - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
लंदन, 15 जून - आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। आस्ट्रेलिया इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके चार मैचों में छह अंक है।वहीं, अगर श्रीलंका ...
-
टॉस जीतना हमारे लिए अच्छा रहा : रूट
साउथम्पटन, 15 जून - इंग्लैंड ने शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे जोए रूट ने कहा है कि उनकी टीम का टॉस जीतना ...
-
भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले शोएब अख्तर को सता रहा है इस चीज का डर,जरूर जानिए
नई दिल्ली, 14 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर बारिश का डर किस कदर हावी है, इसका अंदाजा उनके एक ट्वीट से लगाया जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने एक रोचक ...
-
ENGvsWI: जो रूट ने जीत के बाद कहा,इस चीज से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मिला फायदा
साउथैम्पटन, 14 जून (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने शुक्रवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे जोए रूट ने कहा है कि उनकी टीम का ...
-
वर्ल्ड कप 2019 में पहली जीत के लिए भिड़ेगी साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान,देखें संभावित प्लेइंग XI
कार्डिफ, 14 जून (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें शनिवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने अगले मैच में काउंटी ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों टीमें जीत का खाता खोलना चाहेंगी। ...
-
श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में खराब पिचें और खराब ट्रेनिंग व्यवस्था मिलने का आरोप लगाया,ICC से की शिकायत
लंदन, 14 जून (CRICKETNMORE)| श्रीलंका टीम के मैनेजर अशांता डे मेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी वर्ल्ड कप में खराब पिचें और खराब ट्रेनिंग व्यवस्था को लेकर शिकायत की ...
-
ENGvsWI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा,ये खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
साउथैम्पटन, 14 जून (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने शुक्रवार को द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने चौथे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी मात दी। इंग्लैंड ने विंडीज को ...
-
शिखर धवन ने अंगूठे में चोट के बावजूद भी जिम में बहाया पसीना,ऐसा कहकर बढ़ाया अपना जोश
नॉटिंघम, 14 जून (CRICKETNMORE)| अंगूठे में फ्रेक्चर की समस्या से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट से उबरने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं और इसी प्रयास में उन्होंने शुक्रवार को ...
-
सौरव गांगुली ने कहा जॉन राइट टीम के कोच से बढ़कर मेरे दोस्त थे
नॉटिंघम, 14 जून (CRICKETNMORE)| भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा कि 'टीम के पूर्व कोच जॉन राइट उनके लिए एक कोच से बढ़कर दोस्त थे।' गांगुली और राइट यहां जारी वर्ल्ड कप में ...
-
ENG vs WI: मेजबान इंग्लैंड के सामने आज वेस्टइंडीज की चुनौती,देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
साउथैम्पटन, 14 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना रोज बाउल मैदान पर वेस्टइंडीज से होगा। इंग्लैंड इस मैच में बांग्लादेश को मात देकर आ रही है जबकि विंडीज का पिछला ...
-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए कोच की रेस में शामिल हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर
लंदन, 14 जून (CRICKETNMORE)| पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट, ट्रेवर बेलिस के जाने के बाद खाली होने वाले स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदारों की सूची में शामिल हो गए ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55