When india
रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव, जानिए संभावित XI !
हैमिल्टन, 4 फरवरी| भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को यहां के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से करारी शिकस्त दी है और अब वनडे में भी वह यह लय बनाए रखना चाहेगी। भारत ने टी-20 सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन किया था वो एकतरफा था। टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सब ठीक रहा था। टीम का बल्लेबाजी क्रम स्थिर लग रहा था और गेंदबाजी में भी गजब की स्थिरता देखने को मिली थी।
लेकिन वनडे सीरीज में जरूर भारत को कुछ बड़े बदलावों के साथ देखा जाएगा। टीम एक नई सलामी जोड़ी -पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के साथ उतरेगी। न्यूजीलैंड आने से पहले ही शिखर धवन चोटिल हो गए थे और पांचवें टी-20 में रोहित शर्मा भी पिंडली में चोट लगा बैठे थे। धवन के स्थान पर पृथ्वी और रोहित के स्थान पर मयंक को मौका दिया गया है।
इस कारण पृथ्वी और मयंक को वनडे पदार्पण करने का मौका मिलेगा। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर इस बात की तस्दीक करते हुए कहा, "पृथ्वी टीम में हैं और वह उस खिलाड़ी के साथ पारी की शुरुआत करेंगे जो रोहित के विकल्प के तौर पर टीम में आएगा।"
रोहित के स्थान पर चयनकर्ताओं ने मयंक अग्रवाल को चुना है। नई जोड़ी पर जहां वनडे में अपने आप को साबित करने की चुनौती होगी तो उनके साथ ही टीम के मध्य क्रम को और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा। इसी वजह से कप्तान कोहली और अब मध्य क्रम में अपनी जगह पक्की कर चुके लोकेश राहुल तथा श्रेयस अय्यर के कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी।
गैरअनुभवी सलामी जोड़ी गर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाती है तो इन तीनों के जिम्मे ही सारा भार होगा। कोहली का फॉर्म सदाबाहर है और इस समय राहुल तथा अय्यर भी शानदार फॉर्म में हैं, इस बात की बानगी टी-20 सीरीज में देखने को मिली थी। राहुल विकेटकीपर की भूमिका में होंगे यह लगभग तय है।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर और मोहम्मद शमी भी टी-20 के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।
वहीं अपने घर में 0-5 की हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम हताश है और कप्तान केन विलियम्सन के बाहर होने के बाद उसकी बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है। कप्तानी की जिम्मेदारी टॉम लाथम के जिम्मे आई है।
टी-20 सीरीज में टीम के मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर ने निराश किया था। टेलर तो टीम को जीत के करीब ले जाने के बाद मझधार में छोड़कर चले गए थे।
गेंदबाजी में टीम ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है और उन्हीं में से एक हैं काइल जैम्सन। यह लंबी कदकाठी का यह गेंदबाद नया है और इसलिए भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
वनडे प्रारूप हालांकि टी-20 से काफी अलग है और यहां अगर कीवी टीम बेहतर कर सके तो अचरच नहीं होगा। घर में कोई भी टीम खतरनाक हो सकती है। हालांकि भारत के टी-20 में किए गए प्रदर्शन देखा जाए तो उसका पलड़ा ही भारी लग लग रहा है।
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीश पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर।
न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान), हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), कोलिन डी ग्रांडहोम, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैम्सन, स्कॉट कुगलेजिन, जेम्स नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।
Related Cricket News on When india
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
4 फरवरी,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को यहां के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज ...
-
विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने के करीब,इतने रन मारते ही तोड़गे सचिन तेंदुलकर…
4 फरवरी,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरूआत 5 फरवरी (बुधवार) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में होगी। इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ...
-
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में शिखर धवन की जगह ओपनिंग करेगा ये नया खिलाड़ी,विराट कोहली ने की पुष्टि
हेमिल्टन, 4 फरवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि चोटिल शिखर धवन के स्थान पर वनडे टीम में शामिल किए गए पृथ्वी शॉ को ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह !
4 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया दिया गया है। रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज में शामिल किया ...
-
जहीर खान बोले, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा
मुंबई, 3 फरवरी | पूर्व टेस्ट गेंदबाज जहीर खान ने भारतीय टीम द्वारा न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में दी गई 5-0 की हार की प्रशंसा की है लेकिन साथ ही कहा है कि 50 ओवरों ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए कब होगा !
3 फरवरी। टी-20 सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी कीवी टीम को हराने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। 5 फरवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज ...
-
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरूआत 5 फरवरी से, देखें पूरा शेड्यूल,मैच टाइमिंग और पूरी टीम
3 फरवरी, नई दिल्ली। पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के समापन के बाद अब भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला बुधवार (5 फरवरी) को खेला जाएगा। ...
-
रोहित शर्मा- केएल राहुल ने पांचवें T20I में रचा इतिहास, बने 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार (2 फरवरी) माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 रनों से हरा दिया। इसके ...
-
सीरीज 5-0 से हारने के बाद कप्तान टिम साउदी ने ऐसा कहकर बढ़ाया साथी खिलाड़ियों का हौसला
माउंट माउंगानुई, 3 फरवरी| न्यूजीलैंड के कार्यकारी कप्तान टिम साउदी मानते हैं कि भारत के खिलाफ 0-5 से सीरीज गंवाने का गम उनकी टीम को है लेकिन इस बात की खुशी है कि सभी मैचों में ...
-
जसप्रीत बुमराह ने मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद बताया कि न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज से क्या सीखा
माउंट माउंगानुई, 2 फरवरी | न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को पांचवें टी-20 मुकाबले में 12 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद मैन ऑफ द मैच चुने गए भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ...
-
शुभमन गिल ने ठोका दोहरा शतक, इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए का पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ
क्राइस्टचर्च , 2 फरवरी| शुभमन गिल (नाबाद 204), प्रियांक पांचाल (115) और कप्तान हनुमा विहारी (नाबाद 100) की शानदार पारियों के दम पर इंडिया-ए ने न्यूजीलैंड-ए के साथ यहां हाग्ले ओवल मैदान पर खेले गए ...
-
भारत ने टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से किया क्लीन स्वीप,ये बना मैन ऑफ द सीरीज
माउंट माउंगानुई , 2 फरवरी| जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 12 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और ...
-
भारत ने टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5- 0 से हराया, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम…
2 फरवरी। पांचवें टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराकर सीरीज 5- 0 से जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय पहली दफा टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने में सफल ...
-
भारतीय गेंदबाजों का कमाल, न्यूजीलैंड 7 रनों से हारा, सीरीज में 5- 0 से ऐतिहासिक जीत !
2 फरवरी। पांचवें टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराकर सीरीज 5- 0 से जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय पहली दफा टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने में सफल ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51