Wi vs eng: Cricket News & Match Updates
शाई होप ने की विराट और विवियन रिचर्ड्स की बराबरी, MS Dhoni से ये शब्द सुनकर बदल गई वेस्टइंडीज के कप्तान की सोच
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (WI vs ENG ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला बीते रविवार 3 दिसंबर को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कैरेबियाई कप्तान शाई होप (Shai Hope) ने 83 गेंदों पर 4 चौके और 7 गजब छक्के लगाकर नाबाद 109 रन ठोके और अपनी टीम को जीत दिलवाई जिसके बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने इंग्लिश टीम के खिलाफ शतक ठोकने के बाद MS Dhoni को याद किया है। और उन्होंने एक रिकॉर्ड में विवियन रिचर्ड्स और विराट कोहली की भी बराबरी की है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, शाई होप ने पहले वनडे मैच के बाद धोनी को याद करके खुद के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया है। होप ने बताया कि उनकी धोनी के साथ बातचीत हुई थी और धोनी ने उनसे कहा है कि जितना तुम सोचते हो तुम्हारे पास उससे ज्यादा क्रीज पर रहने का समय होता है। बस धोनी के ये कुछ शब्द कैरेबियाई कप्तान के दिमाग में घर कर गए और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंत तक मैदान पर रहकर एक गजब का शतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिला दी। Read More...