Women asian games 2026: Cricket News & Match Updates
Shafali Verma ने Asian Games के Semifinal में रचा इतिहास, 3 चौके 9 छक्के लगाकर ठोका शतक; एक साथ बनाए तीन महारिकॉर्ड
Shafali Verma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने रविवार, 20 सितंबर को विमेंस एशियन गेम्स (Women's Asian Games 2026) के सेमीफाइनल में बांग्लादेश (IND-W vs BAN-W) के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा। 22 साल की शेफाली ने 49 गेंदों पर 3 चौके 9 छक्के लगाकर नाबाद 100 रन बनाए और एक साथ तीन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) जैसी दिग्गजों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है।
शेफाली वर्मा ने निस्सिन के कोरोना स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में बांग्लादेशी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 49 गेंदों पर शतक ठोक दिया। खास बात ये है कि शेफाली का ये शतक भारतीय महिला टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर की बराबरी की है। हरमन ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था। Read More...
Related Cricket News for Women asian games 2026 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago