Shafali Verma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने रविवार, 20 सितंबर को विमेंस एशियन गेम्स (Women's Asian Games 2026) के सेमीफाइनल में बांग्लादेश (IND-W vs BAN-W) के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा। 22 साल की शेफाली ने 49 गेंदों पर 3 चौके 9 छक्के लगाकर नाबाद 100 रन बनाए और एक साथ तीन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) जैसी दिग्गजों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है।
शेफाली वर्मा ने निस्सिन के कोरोना स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में बांग्लादेशी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 49 गेंदों पर शतक ठोक दिया। खास बात ये है कि शेफाली का ये शतक भारतीय महिला टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर की बराबरी की है। हरमन ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था।
T20I में IND-W के लिए सबसे तेज शतक
- 49 रन* – शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम बांग्लादेश महिला टीम, निस्शिन, 2026
- 49 रन – हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम, प्रोविडेंस, 2018