Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wpl 2023 schedule

Cricket Image for WPL 2023: गुजरात की टीम 24 घंटों में खेलेगी दूसरा मैच, जानिए कैप्टन बेथ मूनी खेलें
Image Source: Google

WPL 2023: गुजरात की टीम 24 घंटों में खेलेगी दूसरा मैच, जानिए कैप्टन बेथ मूनी खेलेंगी या नहीं?

By Shubham Yadav March 05, 2023 • 11:34 AM View: 429

WPL 2023: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने शनिवार (4 मार्च) को खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 207 रन बनाए थे लेकिन एक पहाड़नुमा स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

हालांकि, इस हार के बाद गुजरात के पास सोचने समझने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है क्योंकि उन्हें 24 घंटे के भीतर ही अपना दूसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ खेलना है। हालांकि, इस मैच से पहले गुजरात के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुजरात की कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई स्टार बेथ मूनी का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Related Cricket News on Wpl 2023 schedule