भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (14 फरवरी) को वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023 Schedule) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हैं मुंबई इंडियंस,यूपी वॉरियर्स,गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। सोमवार को मुंबई में वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ऑक्शन हुआ था। जिसमें भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सबसे ज्यादा 3.4 करोड़ रुपये मिले। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदा।
वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में 23 दिन के अंतराल में 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 4 मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
5 मार्च 2023 को WPL का पहला डबल हैडर खेला जाएगा। जिसमें पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में टक्कर होगी। दूसरा मुकाबला शाम को डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
BCCI Has Announced #WPL Full Schedule
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 14, 2023
Gujarat Giants to face Mumbai Indians in the first game.#WPL #WomensPremierLeague #BCCI #IndianCricket pic.twitter.com/aruCxdjtkV