Wtc 2023 final: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया में वापसी के बाद अंजिक्य रहाणे का फ्लॉप शो हुआ शुरू, CSK के लिए आंकड़े निराश करने वाले
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टूर्नामेंट में अभी तक ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद थी कि वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालिफायर में बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन उनके इरादों पर युवा तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने पानी फेर दिया। तेज गेंदबाज ने सस्ते में दिग्गज बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखा दी। वहीं जबसे उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए सलेक्शन हुआ है उसके बाद से आईपीएल 2023 में उनका बल्ला नहीं चला है जिस वजह से फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे है।
पारी का 15वां ओवर करने आये दर्शन नालकंडे ने 5वीं गेंद लेंथ बॉल और ऑफ स्टंप के बाहर डाली। रहाणे ने इसे बैकवर्ड पॉइंट पर कट मारा लेकिन गैप नहीं ढूंढ पाए और सीधा शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। रहाणे ने 10 गेंद में एक छक्के की मदद से 17 रन का योगदान दिया। रहाणे ने WTC फाइनल के चुने जानें से पहले 61, 31, 37, 9, 71* रन की पारियां खेली थी लेकिन सलेक्शन के लिए चुने जानें के बाद वो 16, 21, 21DNB, DNB, 15, 17 रन की पारियां ही खेल पाए है इसलिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। Read More...